12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिछीवाड़ा क्षेत्र बीटीपी का गढ़ बन रहा है: पूर्व सांसद , सीट नहीं जीता तो राजनीति छोड़ दूंगा : विधायक

डूंगरपुर. जिले मेें कांग्रेस पदाधिकारियों के मध्य आपसी खिचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। विधानसभा चुनाव में पार्टी की धरातलीय स्थिति भापने डूंगरपुर पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी वीरेन्द्र सिंह राठौड़ की मौजूदगी में भी विधायक एवं पूर्व सांसद के मध्य तिखी तकरार हुई।

2 min read
Google source verification
बिछीवाड़ा क्षेत्र बीटीपी का गढ़ बन रहा है: पूर्व सांसद , सीट नहीं जीता तो राजनीति छोड़ दूंगा : विधायक

बिछीवाड़ा क्षेत्र बीटीपी का गढ़ बन रहा है: पूर्व सांसद , सीट नहीं जीता तो राजनीति छोड़ दूंगा : विधायक

बिछीवाड़ा क्षेत्र बीटीपी का गढ़ बन रहा है: पूर्व सांसद
सीट नहीं जीता तो राजनीति छोड़ दूंगा : विधायक
डूंगरपुर. जिले मेें कांग्रेस पदाधिकारियों के मध्य आपसी खिचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। विधानसभा चुनाव में पार्टी की धरातलीय स्थिति भापने डूंगरपुर पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी वीरेन्द्र सिंह राठौड़ की मौजूदगी में भी विधायक एवं पूर्व सांसद के मध्य तिखी तकरार हुई। राठौड़ ने ऑडिटोरियम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा का बिछीवाड़ा क्षेत्र कमजोर हो रहा है। वह बीटीपी का गढ़ बनता जा रहा है। उस पर विधायक घोघरा को ध्यान देना होगा। इस पर विधायक गणेश घोघरा ने पलटवार करते कहा कि कांग्रेस पार्टी डूंगरपुर विधानसभा क्षेत्र में बहुत मजबूत स्थिति में है और चुनाव जीतेेंगे। डूंगरपुर सीट नहीं निकाल सका, तो राजनीति छोड़ दूंगा। इतना ही नहीं विधायक ने कहा कि पूर्व में हुए जिला परिषद् उपचुनाव में भी किसी ने साथ नहीं दिया था, पर कार्यकर्ताओं ने अपने बूते भारी मतों से कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाया। पार्टी के लिए कौन काम कर रहा है। यह सभी जानते है। प्रभारी जिले में आते है, तो उन्हें सही जानकारी दी जाए। कौन कह रहा है कि आदिवासी कांग्रेस पार्टी को वोट नहीं दे रहे हैं। डूंगरपुर विधानसभा में आदिवासी व सामान्य वर्ग के सभी लोग पार्टी को वोट दे रहे हैं। विधायक का उद्बोधन सुन सब अवाक रह गए। इसके बाद प्रभारी वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ने खड़े हुए, तो उन्होंने कहा कि पार्टी में पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक ही परिवार का हिस्सा है और परिवार में मतभेद तो होता रहता है। उसे घर में बैठकर सुलझा लेंगे। विधानसभा चुनाव में सभी को एकजुट होना है और डूंगरपर जिले की चारों सीटों पर विजय हासिल करनी है। बैठक को सम्बोधित करते निर्वतमान जिलाध्यक्ष दिनेश खोडनिया ने प्रभारी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ब्लॉक स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे से रुबरु कराते हुए आगामी चुनावों को लेकर जिले में चुनाव को लेकर स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी हर हाल में चारों-चार सीटे जीतेगी।
इस दौरान राज्यमंत्री शंकर यादव, सुरेन्द्रङ्क्षसह जाड़ावत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव असरार अहमद, पूर्व विधायक लालशंकर घाटिया, शंकरलाल अहारी, सुरेन्द्र बामणिया, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रियकांत पण्ड्या, सागवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र खोड़निया, महेन्द्र बरजोट, पूंजीलाल परमार आदि मौजूद रहे। संचालन भरत नागदा ने किया।

बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग