4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गजब का घोड़ा! सेक्स पावर के लिए हुआ मशहूर

अहमदाबाद पुलिस का यह 16 वर्षीय घोड़ा दिन हो या रात, प्रजनन के लिए हमेशा तैयार रहता है

2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

Jul 12, 2015

Coco Horse

Coco Horse

अहमदाबाद पुलिस के घोड़ा कैंप में एक ऎसा घोड़ा है जो अपनी प्रजनन क्षमता के लिए
बहुत ही मशहूर हो चुका है। 16 वर्षीय इस घोड़े का नाम कोको है जिसके साथ प्रजनन के
लिए कई घोडियों की लाइन लगी रहती है। कोको अब तक कई बच्चों का बाप बन चुका है। इस
घोड़े को प्रत्येक घोड़ी से सेशन करने की एवज में 1500 रूपए फीस के रूप में मिलते
हैं।



अन्य
घोड़ों से ज्यादा मिलती है कीमत

पुलिस के घोड़ा कैंप में 46 घोड़े हैं लेकिन
कोको उन सब में ऎसा है जो हमेशा प्रजनन के लिए तैयार रहता है। कोको के साथ अपनी
घोड़ी का सेशन करवाने के लिए आसपास के गांवों की लाइन लगी रहती है। इतना ही नहीं
बल्कि यह घोड़ा अच्छी नस्ल का है जिसके चलते उसें दूसरे घोड़ों की तुलना में 50
फीसदी तक ज्यादा फीस मिलती है।

coco horse2

मिलती है विशेष सुविधाएं
जबरदस्त प्रजनन क्षमता की वजह से कोको को अन्य घोड़ों की तुलना में ज्यादा सुविधाएं
मिलती है। उसके खाने-पीने से लेकर देख-रेख कर विशेष ध्यान रखा जाता है। कोको को
रोजाना सुनियोजित तरीके से व्यायाम करवाया जाता है और इन्फेक्शन आदि से बचाने के
लिए शक्तिवर्घक गोलियां दी जाती है।

coco horse3


अच्छी नस्ल का है कोको
कोको समेत घोड़ा कैंप में
मौजूद 46 घोड़ों में अधिकतर घोड़े मारवाड़ी और काठियावाड़ी नस्ल के हैं। इनमें नर
घोड़ों की संख्या सिर्फ 8 है। कोको और अन्य एक घोड़े को सिर्फ सिर्फ प्रजनन
के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

coco horse4

ये भी पढ़ें

image