
सर्दी के इस मौसम में भारत में सबसे ठंडी जगह कश्मीर होता है जहां तापमान माइनस 4 डिग्री तक पहुंच जाता है। लेकिन कश्मीर भले ही भारत सबसे ठण्डी जगह मानी जाती हो लेकिन दुनिया में ऐसी बहुत सी जगहें मौजूद हैं कश्मीर से भी कई गुना ज्यादा ठंड पड़ती है। दुनिया की सबसे अधिक ठंडी जगह याकूत्सक को माना जाता है जहां तापमान माइनस -56 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच जाता है।
रूस में हैं याकूत्सक
याकूत्सक नामक यह जगह रूस में स्थित है जिसको दुनिया की सबसे ठण्डी जगह माना जाता है। भारत के कश्मीर में सर्दी के दिनों में न्यूनतम तापमान शून्य से 2 या 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है वहीं, रूस के याकूत्सक में तापमान शून्य से 56 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला जाता है। रूस का याकूत्सक शहर रूस की लेना नदी के किनारे पर बसा हुआ है। इस शहर की आबादी लगभग 2 लाख 50 हजार के आसपास है। इसको पोर्ट सिटी के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर की स्थापना 1632 में हुई थी।
खनिजों का भंडार
इस शहर में साल 1880 के दशक के बाद सोने और खनिज पदार्थों के भंडार मिलने के कारण यह लोकप्रिय हो गया। रूस के इस शहर में सोने और खनिज पदार्थों की खाने मिलने के कारण सामान्य लोगों से लेकर व्यापारियों और शासकों ने भी यहां अपना डेरा जमा लिया।
गर्मी में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस
रूस के इस शहर में 12 मई से लेकर 10 सितंबर के समय को गर्मी का मौसम रहता है। इस समय में यहां पर तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के करीब होता है। 17 जुलाई को यहां साल का सबसे गर्म दिन माना जाता है।
सदी का मौसम
सर्दी का मौसम यहां पर 18 नवंबर से लेकर 1 मार्च तक होता है। इस समय में यहां पर औसत तापमान माइनस -23 डिग्री सेल्सियस के करीब होता है। 13 जनवरी को यहां का सबसे ठंडा दिन माना जाता है। इस दिन का अधिकतम तापमान -36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस -41 डिग्री सेल्सियस रहता है। कई बार यहां का न्यूनतम तापमान -56 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है।
Published on:
31 Dec 2017 10:05 am
बड़ी खबरें
View Allदुनिया अजब गजब
ट्रेंडिंग
