
अभी तक आपने केवल इंसानों को ही एक दूसरे से मजाक करते हुए देखा होगा लेकिन इस मामले में जानवर भी पीछे नहीं है। इनमें सबसे पहला नाम दुनिया की सबसे बड़ी स्थनधारी जीव व्हेल का आता है। ब्लू व्हेल भी इंसानों की तरह बोल सकती है और मजाक कर सकती है। वैज्ञानिकों ने एक किलर व्हेल को इस तरह से ट्रेन किया है जो इंसानों की मिमिक्री कर सकती है।
इंसानों की तरह करती मिमिक्री
यह एक मादा किलर व्हेल 'Wikie' है जो 16 साल की है। यह मछली इंसानों की आवाज में बोलती है। विकी व्हेल फ्रांस के एक अक्वेरियम में रहने वाली मछली है जिसको इंसानों की भाषा में बोलने की ट्रेनिंग दी गई है। इसी के चलते वो इंसानों द्वारा बोलने जाने वाले हेलो, हाय और बाय-बाय जैसे शब्दों को उसी तरह दोहरा कर रिप्लाई करती है। जब यह व्हेल आवाज निकालती है तो कुछ-कुछ हाथी के चीखने जैसी ध्वनि सुनाई देती है। हालांकि इसके बावजूद लेकिन ये उसी ढंग में बोल लेती है जिस तरीके से इंसान बोलते हैं।
इस तरह आवाज निकालती है व्हेल
किलर व्हेल विकी, आवाज निकालने के लिए मुंह के पास बने 'ब्लोहोल' का सहारा लेती है। आवाज निकालते समय उसका बाकी शरीर पानी में डूबा रहता है और सिर्फ वो हिस्सा बाहर होता है जहां से वो सांस लेती है। इसी को ब्लोहोल कहते हैं। रसर्चरों ने विकी की आवाज का एक ऑडियो भी बनाया है। इसमें साफ सुना जा सकता है कि जिस तरीके से उसकी ट्रेनर हेलो, बाय-बाय, और वन-टू-थ्री कह रही है, उसी ढंग से व्हेल भी आवाज निकालकर तीनों चीजें दोहरा रही है।
मछली की आवाज इंसानों से खाती है मेल
विकी की आवाज को जब साउंड सॉफ्टवेयर की मदद से जांचा गया तो उसके तीन शब्द, इंसानों की आवाज से काफी मेल खा रहे थे। इससे पहले तोते, डॉल्फिन जैसे जानवरों को इंसानों की कॉपी करते पहले भी देखा जा चुका है लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई किलर व्हेल इंसानों जैसी आवाज निकाल रही है।
Published on:
01 Feb 2018 12:22 pm
बड़ी खबरें
View Allदुनिया अजब गजब
ट्रेंडिंग
