15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महारूद्राभिषेक के साथ मनाया शंकराचार्य का प्राकट्य उत्सव

शंकराचार्य प्राकट्य महोत्सव में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महारूद्राभिषेक हुआ। इसके बाद लोगों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Satya Narayan Shukla

Jul 02, 2016

Shankrachary Prakty festival celebrated with Mahar

Shankrachary Prakty festival celebrated with Maharudraabhishek

भिलाई.
प्रदेश में अच्छी बारिश और जल संकट को दूर करने सेक्टर 6 पुलिस ग्राउंड मैदान में चल रहे श्री वरुण यज्ञ का आज समापन हुआ। वहीं आज शंकराचार्य प्राकट्य महोत्सव में भगवान रूद्र का महाभिषेक भी किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महारूद्राभिषेक हुआ। इसके बाद लोगों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया। यज्ञशाला में भी श्रीवरुण यज्ञ की पूर्णाहूति हुई।


आज 73 वां प्राकट्य उत्सव

शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती का आज 73 वां प्राकट्य उत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस ग्राउंड सेक्टर 6 के मुख्य पंडाल में श्रद्धालुओं ने शंकराचार्य के दर्शन किए और पादूका पूजन किया। आनंदवाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष शैलेष पांडेय ने बताया कि सुबह से ही पंडाल में कई धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। शाम को शंकराचार्य भक्तों के बीच पहुंच कर उनका मार्गदर्शन करेंगे।



श्रीवरुण देव की होगी कृपा

छत्तीसगढ़ पीठ परिषद के अध्यक्ष झम्मन शास्त्री ने बताया कि सनातन वैदिक शाास्त्रोक्त परंपरा से श्रीवरूण महायज्ञ पूर्ण हुआ है। इस महायज्ञ के प्रभाव से प्रदेश में अच्छी बारिश होगी और प्रदेश में खुशहाली आएगी।


ये भी पढ़ें

image