21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुर्ग को करोड़ों की सौगात, अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के अनुरूप बनेगा दो आउटडोर स्टेडियम, स्पोट्र्स काम्प्लेक्स और स्वीमिंग पूल

दुर्ग शहर के लोगों को राज्य शासन की ओर से ढाई-ढाई करोड़ के दो आउटडोर स्टेडियम सह स्पोट्र्स काम्प्लेक्स और 5 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुरूप स्विमिंग पूल की सौगात जल्द मिलने जा रही है।

2 min read
Google source verification

दुर्ग

image

Dakshi Sahu

Aug 31, 2021

दुर्ग को करोड़ों की सौगात, अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के अनुरूप बनेगा दो आउटडोर स्टेडियम, स्पोट्र्स काम्प्लेक्स और स्वीमिंग पूल

दुर्ग को करोड़ों की सौगात, अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के अनुरूप बनेगा दो आउटडोर स्टेडियम, स्पोट्र्स काम्प्लेक्स और स्वीमिंग पूल

दुर्ग. दुर्ग शहर के लोगों को राज्य शासन की ओर से ढाई-ढाई करोड़ के दो आउटडोर स्टेडियम सह स्पोट्र्स काम्प्लेक्स और 5 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुरूप स्विमिंग पूल की सौगात जल्द मिलने जा रही है। दुर्ग शहर विधायक वोरा और दुर्ग निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने अधिकारियों के साथ इसके लिए स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान पटरीपार में 2.5 करोड़ के आउटडोर स्टेडियम के लिए आदित्य नगर चौक स्थित मार्कफेड के पीछे की शासकीय भूमि का चयन किया गया। वहीं पॉलिटेक्निक कालेज के परिसर के पीछे स्थित 10 एकड़ की नजूल भूमि में 5 करोड़ का स्वीमिंग पूल के साथ और 2.5 करोड़ से स्पोट्र्स कांप्लेक्स का निर्माण का फैसला किया गया। दोनों स्थानों पर हॉकी ग्राउंड, रेसिंग ट्रैक, वॉलीबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट और क्रिकेट प्रैक्टिस नेट, ऑक्सीजन जोन और ओपन जिम की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

स्पोट्र्स काम्प्लेक्स निर्माण से युवाओं को मिलेगा लाभ
विधायक वोरा ने कहा कि पूर्व की सरकारों द्वारा लगातार दुर्ग शहर के विकास की उपेक्षा की जाती रही। विशेष कर पटरी पार का क्षेत्र विकास से अछूता रहा किन्तु कांग्रेस सरकार द्वारा लगातार शहर के लिए राशि जारी की जा रही है एवं जनहित के कार्य जनभावनाओं के अनुरूप हो रहे हैं। पटरी पार क्षेत्र एवं पॉलिटेक्निक कालेज में दो स्पोट्र्स काम्प्लेक्स के निर्माण से शहर की बड़ी आबादी को इसका लाभ मिलेगा।

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा निखारने का मौका
खेल प्रतिभाओं को निखारने के साथ ही बुजुर्गों के मॉर्निंग इवनिंग वॉक के लिए भी सुविधा होगी। महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया कि शासन द्वारा कार्यों की सैद्धांतिक सहमति दे दी गई है। जल्द ही प्रस्ताव बनाकर राशि जारी करवाने एवं भूमि आबंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस दौरान नगर निगम के कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, लोनिवि अभियंता गगन जैन, पार्षद शंकर ठाकुर, अमित देवांगन, अरुण सिंह, मीना सिंह एल्डरमैन राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, हरीश साहू मौजूद थे।