
शिव पूजा के ये 10 नियम है बेहद लाभकारी, करने से मिलेगा मनवांछित फल
नई दिल्ली। भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति के जन्मों-जन्म के कष्टों का निवारण होता है। शिव पूजा में विधि और नियमों का ध्यान रखना सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है। जो व्यक्ति नियमों का पालन करते हुए शिव जी की पूजा करता है उसे निश्चित रूप से मनवांछित फल प्राप्त होता है। आइये जानते हैं कुछ ऐसे विशेष नियम जिनका पालन करना आपके लिए फ़ायदेमंद साबित हो सकता है।
1.शिव जी की पूजा में विल्व पत्र का इस्तेमाल करना शुभ होता है क्योंकि बिल्व पत्र भगवान को प्रिय हैं और इन्हे अर्पण करने से मन की हर इच्छा ज़रूर पूरी होती है।
2.भगवान शंकर की कृपा प्राप्त करने के लिए शिवलिंग की पूजा करना अधिक महत्वपूर्ण होता है और शास्त्रों में भी शिवलिंग की पूजा करनी लाभकारी बताई गई है।
3.गाय का कच्चे दूध शिवलिंग पर चढ़ाने से भी भगवान शिव को प्रसन्न करने में सहायता मिलती है और जीवन के नकारात्मक दोष भी खत्म होते हैं।
4.इसके अलावा गंगा जल चढ़ाने से भी आप भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं। धार्मिक तौर पर गंगा जल से शिव जी का अभिषेक करने का महत्व बताया गया है।
5.इसके अलावा शिवलिंग पर देसी घी अर्पण करने से भी आपको शिव जी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में शुभ कार्यों की शुरूआत होती है।
6.भगवान शिव की पूजा में तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं किया जाता ऐसा करने से आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।
7.शिव जी की पूजा करते समय शिव चालिसा और शिव आरती ज़रूर करे, इन दोनों का ही शिव पूजा में खास महत्व बताया गया है।
8.शिव पूजा में इन सभी उपायों को करने के लिए सोमवार का दिन अधिक महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह दिन शिव जी का ही दिन है।
9.भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति को कुंडली में मौजूद हर प्रकार के दोष को खत्म करने में भी सहायता मिलती है इसलिए शिव पूजा ज़रूर करनी चाहिए।
10.सोमवार के दिन शाम के समय शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव को खीर का भोग अर्पण करने से उनकी कृपा होगी और आपको धन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।
Published on:
13 May 2019 09:56 am
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
