
गुरुवार के दिन इन 10 बातों का रखेंगे ध्यान, कभी नहीं रहेंगे रूपए- पैसों की समस्या से परेशान
नई दिल्ली।गुरुवार का दिन सृष्टि के पालन हार भगवान विष्णु का दिन है और इस दिन उनकी पूजा और व्रत करने का शास्त्रों के अनुसार खास महत्व बताया गया है। इस दिन पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से व्यक्ति को मनचाहे वरदान की प्राप्ति होती है। गुरुवार के दिन की पूजा में पीले रंग की चीज़ों का इस्तेमाल करना खास तौर पर महत्वपूर्ण माना जाता है। आइये जानते हैं कि इस दिन किन बातों का ध्यान रखकर भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने में सहायता मिल सकती है।
1.शास्त्रों के अनुसार कहा गया है कि गुरुवार के दिन जो भी व्यक्ति सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा करता है उसका घर सुख-समृद्धि से भर जाता है।
2.गुरुवार के दिन सुबह समय पूर्वक उठकर स्नान करने के बाद पिले रंग के कपड़े पहनकर पूजा कार्य में शामिल होना विशेष रूप से फ़ायदेमंद माना जाता है।
3.गुरुवार के दिन पूजा करने से देव गुरु बृहस्पति की भी कृपा प्राप्त होती है जिससे कुंडली में मौजूद किसी भी प्रकार का दोष नष्ट होता है।
4.देव गुरु बृहस्पति की कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन पीले रंग की चीज़ों का इस्तेमाल करने से फायदा मिलता है और निरंतर कार्य में सफलता मिलती है।
5.पीली रंग की चीज़ों में चने की दाल और केले का दान करना उत्तम माना जाता है साथ ही इन चीज़ों को भगवान को भी अर्पण करने से फायदा मिलता है।
6.केले के पेड़ की पूजा करनी भी इस दिन महत्वपूर्ण मानी जाती है इसके परिणाम स्वरूप भगवान विष्णु और देव गुरू बृहस्पति की कृपा ज़रूर प्राप्त होती है।
7.भगवान विष्णु के समक्ष पीले वस्त्र अर्पण करना भी महत्वपूर्ण और उपयोगी रहता है। भगवान विष्णु की पूजा से उनकी पत्नी और धन की देवी मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।
8. माता लक्ष्मी के प्रसन्न होने से व्यक्ति को धन संबंधित समस्याओं से जल्दी ही छुटकारा मिलता है और जीवन की दरिद्रता का नाश होता है।
9.मनोकामना पूर्ण करने के लिए गुरुवार के दिन हल्दी का इस्तेमाल करना भी अच्छा माना जाता है। इस दिन जल में हल्दी मिलाकर केले के पेड़ पर चढ़ानी चाहिए।
10.इसी के साथ गुरुवार के दिन दान का भी खास महत्व होता है दान करने से जीवन के नकारात्मक दोष का जल्दी ही नाश होता है।
Published on:
23 May 2019 10:57 am
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
