3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पर्स में रख लें ये एक सिक्का, हमेशा मां लक्ष्मी की रहेगी कृपा

पर्स में राशिनुसार अलग-अलग धातु के बने सिक्के रखने से धन की वृद्धि होती है। मां लक्ष्मी को आकर्षित करने के लिए सोने-चांदी समेत अन्य धातुओं का प्रयोग करें।

2 min read
Google source verification
vastu tips in hindi

पर्स में रख लें ये एक सिक्का, हमेशा मां लक्ष्मी की रहेगी कृपा

नई दिल्ली। कई लोगों के पास कभी पैसे नहीं टिकते हैं। इसकी वजह उनकी कुंडली में मौजूद दोष या ग्रहदशा का ठीक न चलना हो सकती है। इससे निपटने के लिए वास्तु शास्त्र में दिए कुछ उपाय बहुत कारगर साबित हो सकते हैं।

1.वास्तु एक्सपर्ट निधि खेड़ा के अनुसार पर्स में राशि के अनुसार सिक्के रखने से मां लक्ष्मी की कृपा होती है। इसे धन की दिक्कत दूर होती है। मेष राशि के जातकों को अपनी पर्स में तांबे का सिक्का रखना चाहिए।

2.वृषभ राशि वालों को अपने बटुए में चांदी का सिक्का रखना चाहिए। इससे रुपयों की तंगी खत्म होगी।

3.मिथुन राशि के जातकों को अपनी पर्स में कांसे का सिक्का रखना चाहिए। ऐसा करने से पैसों की बर्बादी बंद होती है।

4.कर्क राशि के लोगों को अपनी वॉलेट में चांदी का सिक्का रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी उनकी ओर आकर्षित होंगी।

5.सिंह राशि के लोगों को अपनी पर्स में सोने या पीतल के धातु का सिक्का रखना चाहिए। इससे धन की वृद्धि होती है।

6.कन्या राशि के जातकों को अपनी वॉलेट में चांदी का सिक्का रखना चाहिए। इससे जेब हमेशा रुपयों से भरी रहेगी।

7.वास्तु शास्त्र के अनुसार तुला राशि वालों को सफेद रंग के धातु का बना सिक्का रखना चाहिए। इससे पैसे व्यर्थ में खर्च नहीं होते है।।

8.वृश्चिक राशि वालों को अपनी पर्स में तांबे का सिक्का रखना चाहिए। इससे धन की बढ़ोत्तरी होगी।

9.धनु राशि वालों को अपनी वॉलेट में पीतल का सिक्का रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की आप पर कृपा होगी।

10.मकर राशि के जातकों को लोहे का सिक्का पर्स में रखना चाहिए। इससे नजरदोष दूर होगा और धन का अपव्यय भी रुकेगा।

11.कुंभ राशि के जातकों को कांसे का सिक्का अपने पर्स में रखना चाहिए। इससे धन की वृद्धि होगी।

12.मीन राशि के जातक धन लाभ के लिए सोने या पीतल का सिक्का अपने पर्स में रखना चाहिए। इससे हमेशा रुपयों का आवागमन रहेगा।