1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुंडली में अशुभ ग्रहों का है बोलबाला तो इन 10 बीज मंत्रों का करें प्रयोग

शुक्र ग्रह की स्थिति के मजबूत होने से व्यक्ति को आकर्षण बढ़ेगा केतु ग्रह का बीज मंत्र पढ़ते समय ग्रे कलर के कपड़े पहनना अच्छा माना जाता है

2 min read
Google source verification

image

Soma Roy

Jun 17, 2019

planets effects

कुंडली में अशुभ ग्रहों का है बोलबाला तो इन 10 बीज मंत्रों का करें प्रयोग

नई दिल्ली। व्यक्ति की किस्मत उसके ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करती है। मगर सभी की कुंडली में सारे ग्रह अच्छी जगह हो ऐसा जरूरी नहीं है। ऐसे में जिन लोगों के जन्मांक में ग्रह अशुभ जगह हैं तो इसके नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए खास बीज मंत्रों का जाप बहुत फायदेमंद होता है। ये अलग-अलग ग्रहों के अनुसार होता है।

ह की स्थिति को मजबूत करने के लिए ओम श्राँ श्रीं श्रौं सः चन्द्राय नमः बीज मंत्र का जाप शुभ होगा। इससे मानसिक शांति मिलेगी।

आज पुरी में 108 कलशों से होगा भगवान जगन्नाथ का स्नान, जानें इससे जुड़ी 10 रोचक बातें

3.मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए ओम क्राँ क्रीं क्रों सः भौमाय नमः बीज मंत्र को पढ़ना चाहिए। ऐसा करने से ग्रह शांत होंगे। इससे आपका गुस्सा कम होगा और आपको तरक्की हासिल होगी।

4.बुध ग्रह को मजबूत बनाने के लिए ओम ब्राँ ब्रीं ब्रों सः बुधाय नमः बीज मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे बुद्धि का विकास होगा। साथ ही नए कार्य में सफलता मिलेगी।

5.गुरू ग्रह की कृपा पाने के लिए ओम ग्राँ ग्रीं ग्रों सः गुरुवै नमः बीज मंत्र का जाप शुभ होगा। इससे व्यक्ति को किस्मत का साथ मिलेगा। इससे उसके सारे काम बन जाएंगे।

6.शुक्र ग्रह को तेज करने के लिए ओम द्राँ द्रीं द्रों सः शुक्राय नमः बीज मंत्र पढ़ना फायदेमंद होगा। इससे आपका आकर्षण बढ़ेगा। ऐसे लोग ग्लैमर जगत में सफलता प्राप्त करते हैं।

7.शनि ग्रह के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए ओम प्राँ प्रीं प्रों सः शनैश्चराय नमः बीज मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही मुश्किलें दूर होंगी।

8.चूंकि शनि क्रूर ग्रह हैं और इसी से लोगों के जीवन में बड़े बदलाव आते हैं। इसलिए शनि देव को प्रसन्न करने के लिए ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शन्योरभिस्त्रवन्तु न: बीज मंत्र का जाप शुभ होगा।

9.राहु की कृपा हासिल करने के लिए ओम भ्राँ भ्रीं भ्रों सः राहवे नमः बीज मंत्र का जाप फलदायी साबित होता है। इससे आपकी रक्षा होगी और मुसीबतों से बचाव होगा।

10.केतु ग्रह की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए ओम स्राँ स्रीं स्रों सः केतवे नमः बीज मंत्र का जाप असरदार साबित होगा। इस ग्रह का जाप करते समय ग्रे रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा।