
दुर्भाग्य को दूर करने के लिए रोजाना आप ना जाने कितने उपाय करते हैं लेकिन अगर उन उपायों को करने के साथ ही आपसे कुछ गलतियां हो जाती हैं तो यह आपके जीवन दुख और भी ज्यादा बढ़ जाते है। रात के समय ठीक से नींद ना आना, बुरे सपने आना और सोते समय नींद खुल जाना इन तमाम तरह की परेशानियों का कारण आपका खराब वास्तु दोष है। इन समस्याओं के अलावा गलत वास्तु दोष के कारण और भी समस्याएं आपके जीवन में होती हैं।
जीवन में वास्तुदोषों को दूर करना बहुत जरूरी होता है क्योंकि यह हमारे दुर्भाग्य का कारण बनते हैं और खुशहाली के रास्ते में रूकावट पैदा करते हैं।
कुछ वास्तु दोष आपके सोने के अवस्था के कारण भी आते हैं जो आपकी नींद में रूकावट बनते हैं और घर में सौभाग्य की जगह दुर्भाग्य लाते हैं।
सोते समय आपको अपने बेडरूम में कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। रोजाना के जीवन में काम आने वाली कुछ चीजें को बेडरूम में रखने से घर में नकारात्मक परिवर्तन और विचार आने शुरू हो जाते हैं।
ध्यान रखें कि रात को सोते समय जूते और चपप्लों को कभी भी बिस्तर के नीचे या सिरहाने के पास नहीं उतारना चाहिए। ऐसा करने से निगेटिव ऊर्जा आपके शरीर में प्रवेश करती हैं।
वास्तु के अनुसार सोते समय कभी भी सिर के पास घर, गाड़ी, कार्यालय, तिजोरी या अलमारी की चाबियां नहीं रखनी चाहिए। यह भी नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं।
पानी का ग्लास, बोतल या जग सिर के नजदीक ना रखें इससे चन्द्रमा की अशुभ दृष्टि आपके ऊपर पड़ती है और आपको मान्सिक रोग होने का खतरा हो सकता है।
मोबाइल, लैपटॉप या कोई और बिजली के उपकरणों को बिस्तर पर ना रखें। इन चीजों को सोते समय शरीर से दूर रखें क्योंकि इन्हे राहु की वस्तुएं कहा जाता है।
सिरहाने के पास भूलकर भी दवाईयां या फिर पर्स ना रखें इनके कारण उत्पन्न होने वाले वास्तु दोषों से आप सारा दिन चिंता मे रहते हैं। मन में हर समय अशांति की स्थिति बनी रहती है।
पेट की तरफ से सोना भी बुरा माना जाता है। इससे आपको विभिन्न प्रकार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
सोते समय आपको ध्यान रखना चाहिए कि आपके सामने कोई शीशा ना लगा हो। अगर सोते समय आपका मुंह आइने की दिशा में है तो इस कारण आपके गृहस्थ जीवन में कलह रहती है।
Published on:
19 Nov 2018 12:41 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
