
शुभ का प्रतीक है बांस का पौधा, घर या दफ्तर में लगाना है बहुत लाभकारी
नई दिल्ली। वास्तुशास्त्र के अनुसार कुछ पौधों को घर या दफ्तर में लगाना या रखना शुभ माना जाता है। ऐसे पौधों को लगाने से घर में सुख- शांति रहती है और समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। वास्तु शास्त्र में इस पौधे को घर या ऑफिस में लगाने से अच्छे भाग्य की शुरूआत होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है।
1.वास्तु के हिसाब से बांस का पौधा बहुत ही शुभ और भाग्य को चमकाने में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।
2.बांस का पौधा घर में आर्थिक मजबूती लाता है साथ ही इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा की प्रभाव भी बढ़ता है।
3.बांस का पौधा कांच के बर्तन में लगा हुआ होता है जिसमें पानी भरा होता है और इसे घर में लगाने से सामाजिक सम्मान में वृद्धि होती है।
4.जिन बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता ऐसे घरों में बांस का पौधा लगाने से बच्चों का पढ़ाई में फोकस रहता है और दिमाग पढ़ाई के प्रति एकाग रहता है।
5.बांस का पौधा लगाने से आपके घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती है क्योंकि यह पौधा धन को अपनी तरफ खींचता है।
6.बांस का पौधा घर में लगाने से पारिवारिक रिश्तों में मधुरता पैदा होती है। पती-पत्नी, के बीच खुशहाली रहती है और प्यार बढ़ता है।
7.बांस का पौधा घर या ऑफिस में लगाने से वहां का वातावरण शुद्ध रहता है और यह नकारात्मक ऊर्जा को घर के अंदर प्रवेश नहीं करने देता।
8.इसे घर में लगाते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि यह जितना ज्यादा फलता फूलता है उतना ही आपका समय अच्छा रहता है।
9.इसे घर में लगाते समय ध्यान रखना चाहिए कि यह बच्चों की पहुंच से दूर हो किसी ऊंचे स्थान पर इसे लगाना चाहिए।
10.हर सप्ताह इसका पानी बदलना चाहिए और इसे रोजाना कुछ देर धूप में रखना चाहिए।
Published on:
29 Nov 2018 03:16 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
