
चैत्र नवरात्रि 2019 : आज से व्रत की हुई शुरुआत, इन 9 दिनों तक देवी मां को लगाएं इन चीजों का भोग
नई दिल्ली। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत आज से हो गई है। ये 14 अप्रैल तक चलेगी। इस बार नवरात्रि पूरे नौ दिनों के हैं। इसलिए देवी मां को प्रसन्न करने के लिए प्रत्येक दिन अलग-अलग चीजों का भोग लगाएं। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होंगी और आप पर उनकी कृपा होगी।
चैत्र नवरात्रि 2019 : कलश स्थापना करते समय पढ़ लें ये एक मंत्र, होगी तरक्की
1.पंडित रवि दुबे के अनुसार नवरात्रि पर देवी मां की आराधना के साथ उन्हें दिन के अनुसार भोग लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होगी। नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा होती है। उन्हें अन्न की देवी मानते हैं। इसलिए उन्हें कूट्टू के आटे की पूड़ियों का भोग लगाएं।
2.नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। उनका रंग श्वेत होता है। इसलिए उन्हें दूध एवं दही जैसी सफेद चीजें चढ़ाएं।
3.तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना की जाती है। उन्हें प्रसन्न करने के लिए रामदाने के लड्डू चढ़ाएं।
4.मां कूष्माण्डा की पूजा नवरात्रि के चौथे दिन होती है। उन्हें कुमड़ा नामक सब्जी से प्रकट हुआ अंश मानते हैं। इसलिए उन्हें इससे बने पेठे बेहद पसंद हैं। नवरात्रि पर देवी मां को इसी चीज का भोग लगाएं।
5.मां स्कन्दमाता की कृपा पाने के लिए जौ और बाजरे का भोग लगाएं। आप इसकी पूड़ियां या हलवा कुछ भी चढ़ा सकते हैं।
6.मां कात्यायनी को लौकी बहुत पसंद है। इसलिए नवरात्रि के छठे दिन देवी मां को लौकी का हलवा या बर्फी चढ़ाना अच्छा माना जाता है।
7.नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। उन्हें तेज का प्रतीक मानते हैं। इसलिए उन्हें तीक्ष्ण गंध वाली चीजें पसंद होती हैं। नवरात्रि पर उन्हें काली मिर्च और कृष्ण तुलसी या काले चने का भोग लगाने से आपके सारे काम बन जाएंगे।
8.नवरात्रि के आठवे दिन महागौरी की पूजा होती है और उन्हें साबूदाने का भोग लगाने से देवी मां प्रसन्न होती हैं।
9.नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है और उन्हें आंवले का भोग लगाना चाहिए। इससे आपके जीवन में आ रहे कष्ट दूर होंगे।
10.देवी मां को दिन के अनुसार भोजन चढ़ाने से आपका दिन अच्छा जाएगा। साथ ही आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
Published on:
06 Apr 2019 09:41 am
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
