10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चैत्र नवरात्रि 2019 : इन 10 में से कर लें किसी भी एक मंत्र का जाप, दूर होंगी परेशानियां

चैत्र नवरात्रि पर देवी मां के सिद्ध मंत्रों का जाप करने से घर में सुख-समृद्धि आएगी देवी मां के ये मंत्र शत्रुओं से भी बचाते हैं, इससे कठिनाइयों से छुटकारा मिलेगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 5 Apr 2019, 10:31 AM IST

durga ji ke mantra

चैत्र नवरात्रि 2019 : इन 10 में से कर लें किसी भी एक मंत्र का जाप, दूर होंगी परेशानियां

नई दिल्ली। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत कल यानि 6 अप्रैल से हो रही है। जो 14 अप्रैल तक चलेगी। नवरात्रि के इन नौ दिनों में देवी मां के किसी भी एक मंत्र का जाप करना बेहद शुभ होगा। इससे घर में सुख-समृद्धि आने के लिए आपको जीवन में आ रही कठिनाइयों से भी छुटकारा मिलेगा।

चैत्र नवरात्रि 2019 : इस बार घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां शेरावाली, इस दिन से शुरू होंगे व्रत

1.पंडित राधाश्याम तिवारी के अनुसार नवरात्रि में सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके, शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते मंत्र का जाप करना शुभ होगा। ये देवी मां का सिद्ध मंत्र है। इसे पढ़ने से व्यक्ति को सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

2.अगर आपके हर काम में बाधाएं आती हैं तो इसे दूर करने के लिए इस नवरात्रि सर्वबाधा प्रशमन त्रेलोक्यस्याखिलेश्वरी,एवमेव स्वया कर्यमस्म द्वेरिविनाशनम मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से मुसीबतें दूर होंगी।

3.दुश्मनों के वार से बचने के लिए करोतु सा नः शुभहेतुरीश्वरी, शुभानि भद्राण्यभिहन्तु चापदः मंत्र का जाप करें। इससे आपके शत्रु चाहक भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेंगे।

4.चैत्र नवरात्रि में ॐ कुम्भिनी स्वाहा मंत्र का जाप करने से आपका आकर्षण बढ़ेगा। इस मंत्र को आप पूरे नवरात्रि पढ़ सकते हैं। इसे पढ़ने के बाद देवी मां को लाल रंग का एक फूल जरूर चढ़ाएं।

5.दूसरों को वश में करने के लिए ॐ चि‍भि चिभि स्वाहा मंत्र का जाप असरदार होगा। इस मंत्र को पढ़ने के बाद रोजाना रात में हवन करें। इससे प्रभाव ज्यादा होगा।

नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये 10 काम, नाराज हो सकती हैं देवी मां

6.अपने या परिवार के सदस्यों की रक्षा के लिए नवरात्रि पर ह्रीं ह्रीं ह्रीं मंत्र का जाप करें। इसे आप नवरात्रि के बाद भी पढ़ सकते हैं। ऐसा करने से चोट एवं दूसरी मुसीबतों से बचाव होगा।

7.ॐ श्रीं श्रियै नम: मंत्र को 108 बार पढ़ने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी। इससे दरिद्रता दूर होगी और घर में समृद्धि आएगी।

8.जो लोग धन प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें नवरात्रि में ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्‍म्यै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आय के नए स्त्रोत बनेंगे।

9.ॐ नमो भास्कराय मम् सर्वग्रहाणां पीड़ा नाशनं कुरु कुरु स्वाहा। मंत्र का जाप करने से नवग्रह दोष दूर होंगे। इससे जीवन में आ रही मुसीबतें खत्म होंगी।

10.अगर आप नौकरी या व्यापार में तरक्की चाहते हैं तो ॐ हुं फट् स्वाहा मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपको कामयाबी मिलेगी।