
नई दिल्ली। फल खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन्स और अन्य पोषक तत्व शरीर को पोषण देते हैं। मगर खाली पेट कुछ फलों को खाने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। इससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है।
1.हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक कभी भी आम को खाली पेट नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इसमें शुगर पर्याप्त मात्रा में होता है जो खाली पेट शरीर में जाते ही अवशोषित हो जाता है। इससे शरीर में चर्बी जम सकती है, जो मोटापे का कारण बन सकता है।
2.नाशपाती को भी कभी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इसमें कच्चा फाइबर पाया होता है, जो पेट के नाजुक श्लेष्म झिल्लियों को घायल कर सकता है। इससे पाचन तंत्र के खराब होने का भी डर रहता है।
3.केले को भी खाली पेट खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें मैग्नीशियम पाया जाता है जो खाली पेट खाने से ब्लड में मिलने लगता है। इससे हार्ट तक जाने वाली नसें ब्लॉक हो सकती हैं। इससे हार्ट अटैक का खतरा रहता है।
4.अंगूर खाने में खट्टे होते हैं। इसलिए इन्हें भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इनमें पर्याप्त मात्रा में एसिड पाया जाता है। ये गैस्ट्रिक, अल्सर और पेट में जलन की शिकायत पैदा कर सकते हैं।
5.रसीली लीची खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। मगर इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। इससे खाली पेट खाने से डायबिटीज का खतरा रहता है। इससे गैस्ट्रिक की समस्या भी हो सकती है।
6.खाली पेट कभी संतरा या मुसब्बी भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इनमें विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है। इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड पेट में जलन पैदा कर सकते हैं।
7.जो लोग खाली पेट अनार खाते हैं उन्हें नहीं खाना चाहिए। क्योंकि अनार की तासीर ठंडी होती है और इसे सुबह-सुबह खाने से सर्दी-जुकाम हो सकता है।
9.पपीता भी कभी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से वजन बढ़ सकता है। इसे नाश्ते के बाद खाना अच्छा माना जाता है।
10.आंवले को भी कभी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इससे गैस्ट्रिक और जलन की शिकायत हो सकती है। इससे पेट में ऐंठन भी हो सकती है।
Updated on:
01 Aug 2019 04:12 pm
Published on:
01 Aug 2019 04:11 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
