scriptशहद और घी के साथ मिलाकर खा लें मुलेठी का चूर्ण, लंबे समय तक जवां रहने के साथ होंगे ये 10 फायदे | Mulethi has multiple benefits, it is good for making your body strong | Patrika News

शहद और घी के साथ मिलाकर खा लें मुलेठी का चूर्ण, लंबे समय तक जवां रहने के साथ होंगे ये 10 फायदे

locationनई दिल्लीPublished: Aug 01, 2019 03:26:41 pm

Submitted by:

Soma Roy

Mulethi Health Benefits : मुलेठी को आंवला के साथ इस्तेमाल करने पर आंखों की दिक्कत दूर होती है
सफेद बालों को काला करने में भी मुलेठी फायदेमंद साबित होती है

Indian scientists finds Mulethi effective in Covid-19 treatment, research published

Indian scientists finds Mulethi effective in Covid-19 treatment, research published

नई दिल्ली। पर्याप्त मात्रा में शरीर को न्यूट्रिशन्स न मिलने की वजह से अक्सर शरीर में थकान और कमजोरी ( Weakness ) आ जाती है। ऐसे में मुलेठी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। ये शरीर को बलवान बनाने के साथ कई दूसरी बीमारियों से छुटकारा दिलाने में भी कारगर है। तो किस तरह करें इसका उपयोग आइए जानते हैं।
1.जिन लोगों को हमेथा कमजोरी महसूस होती है उन्हें मुलेठी का सेवन करना चाहिए। इसके लिए 2-4 ग्राम मुलेठी के चूर्ण को एक चम्मच घी और शहद में मिलाकर दूध में घोलकर पिएं। इससे दुर्बलता खत्म होती है। ये लंबे समय तक जवां रखने में भी मदद करता है।
2.अगर किसी को पीरियड्स के दौरान ज्यादा रक्त स्त्राव होता है तो 1-2 ग्राम मुलेठी चूर्ण में 5-10 ग्राम मिश्री मिला लें। इसके अलावा चावल के धोवन (तण्डुलोदक) भी साथ में पीस लें। अब इसका नियमित सेवन करने से राहत मिलेगी।
3.जिन महिलाओं के स्तनपान के दौरान दूध कम बनता है। उन्हें 2 चम्मच मुलेठी चूर्ण और 3 चम्मच शतावर चूर्ण को एक कप दूध में उबालकर मिश्री मिलाकर पीना चाहिए, इससे समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी।
4.पेट के अल्सर को ठीक करने में भी मुलेठी फायदेमंद होती है। इसके लिए एक चम्मच मुलेठी चूर्ण को एक कप दूध के साथ दिन में 3 बार लें। इससे घाव जल्द ही भर जाएगा।
5.अगर किसी को दिल की बीमारी है तो उन्हें 3-5 ग्राम मुलेठी और इतनी ही मात्रा में कुटकी चूर्ण मिला लेना चाहिए। इन दोनों चीजों के साथ मिश्री लेना न भूलें। ऐसा करने से दिल की धड़कन सामान्य होती है।
strong body
6.बहुत से लोगों को पित्त की बीमारी होती है। इसके चलते उनके कान में भी दिक्कतें आने लगती हैं। इससे बचने के लिए मुलेठी और द्राक्षा से पकाए हुए दूध को कान में डालें। इससे आराम मिलेगा। ध्यान रहे कि दूध हल्का गुनगुना रहने पर डालें।
7.आंखों की रौशनी तेज करने और त्वचा की बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए मुलेठी का सेवन लाभकारी होता है। इसके लिए मुलेठी और आंवले को पीसकर इसका गाढ़ा बनाकर पिएं।

8.जिन लोगों के बाल तेजी से झड़ रहे हो या सफेद हो रहे हो उन्हें 50 ग्राम मुलेठी कल्क, 750 मिली आंवला स्वरस और 750 मिली तिल के तेल को मिलाकर पाक बना लेना चाहिए। अब रोजाना इसे बालों में लगाना चाहिए। इससे जल्द ही बाल काले हो जाएंगे।
9.माइग्रेन के दर्द से छुटकारा पाने के लिए मुलेठी पाउडर में शहद मिलाकर इसे ड्राप की तरह नाक में डालें। इससे नसें खुलेंगी।

10.अगर आपको हिचकी आ रही है तो मुलेठी को कुछ देर मुंह में रखकर चूसें। इससे हिचकी आना बंद हो जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो