
7 शनिवार इस विधि से करें शनिदेव की पूजा, पैसों की समस्या से मिलेगा छुटकारा
नई दिल्ली।शनिदेव को कर्म फल दाता कहा जाता है जिनका संबंध आपकी कुंडली में ग्रहों की शुभ और अशुभ दिशा से होता है। शनिदेव के बारे में कहा जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में शनि ग्रह अशांत हो जाए उसके जीवन में कष्टों का आगमन होना शुरू हो जाता है। शनि की अशुभ दृष्टि के कारण पीड़ित लोगों को शनिवार के दिन इनकी पूजा करनी चाहिए जिससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और सभी दुखों एवं कष्टों का अंत करते हैं।
1.शनि की शुभ दृष्टि जीवन में हमेशा बनी रहे इसके लिए शनिवार के दिन पूजा एवं व्रत का विशेष महत्व होता है जिसका शुभ प्रभाव ग्रहों की दिशा पर खासतौर पर होता है।
2.शनिवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में समय पूर्वक उठकर स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ में जल अर्पण करने से भी आपको शीघ्र लाभ मिलता है।
3.पीपल के पेड़ में जल चढ़ाने के साथ ही उसकी जड़ में मिट्टी के दीये में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए यह उपाय भी आपको तुरंत लाभ दिलाता है।
4.शनि की दृष्टि से हमेशा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहे इसके लिए लगातार 7 शनिवार तक शनि देव की प्रतिमा पर सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए।
5.लोहे का दान करना इस दिन अत्यंत लाभकारी माना जाता है इसी के साथ शनि देव की लोहे से बनी मूर्ति को पंचामृत का स्नान कराने से फायदा मिलता है।
6.शनि प्रतिमा पर काले तिल, फूल, धूप, काले वस्त्र आदि चढ़ाने चाहिए इसी के साथ सरसों के तेल का दीपक जलाकर शनि देव की आरती करनी चाहिए।
7.इसी के साथ लगातार 7 शनिवार तक शनिदेव का लाभकारी मंत्र पढ़ना चाहिए, मंत्र इस प्रकार है - शनैश्चर नमस्तुभ्यं नमस्ते त्वथ राहवे। केतवेअथ नमस्तुभ्यं सर्वशांतिप्रदो भव॥
8.कुशा के आसान पर बैठकर शनिदेव का ध्यान लगाना बहुत लाभकारी माना जाता है इससे आप शनिदेव के प्रकोप से बचते हैं।
9.इस दिन क्षमता के अनुसार रूपये का दान, भोजन दान करने से आपकी कुंडली का हर दोष खत्म होता है और मन की निराश दूर होती है।
10.शनिदेव की पूजा में इन उपायों को लगातार 7 शनिवार तक करने के परिणाम स्वरूप बहुत जल्दी आपको आर्थिक परेशानियों से निजात मिलती है।
Published on:
13 Apr 2019 08:59 am
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
