
शनिवार को गुस्सा करने समेत करते हैं ये काम तो हो जाएं सावधान, भोगना पड़ सकता है शनि देव का प्रकोप
नई दिल्ली। शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। जिन लोगों पर उनकी कृपा होती है, ऐसे व्यक्ति रंक से राजा बन जाते हैं। मगर जिन लोगों पर शनि अपनी वक्री दृष्टि डालते हैं, ऐसे लोगों के जीवन में हमेशा मुसीबतें आती रहती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार को कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है वरना शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।
1.ज्योतिष शास्त्री दीनानाथ शुक्ला के अनुसार शनि देव अच्छे और बुरे दोनों कर्म का फल देते हैं। इसीलिए कभी भी कोई गलत काम नहीं करना चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान शनिवार को जरूर रखें। क्योंकि ये दिन शनि का माना जाता है।
2.दीनानाथ शुक्ला के मुताबिक शनिवार के दिन भूलकर भी किसी ब्राम्हण का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति का दुर्भाग्य आ सकता है। इससे उसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
3.शनिवार के दिन कभी भी किसी पर गुस्सा न करें। ऐसा करने से व्यक्ति को नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। ये व्यक्ति की तरक्की को बाधित कर सकता है।
4.जो लोग शनिवार को सुबह उठते ही बिना नहाए खाना खा लेते हैं, ऐसे लोगों से भी शनि देव नाराज होते हैं। क्योंकि शास्त्रों के अनुसार सुबह उठकर सबसे पहले सूर्य देव को जल चढ़ाएं। इसके बाद पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें। ऐसा न करने से जातक को शनि दोष परेशान कर सकता है।
5.शनिवार के दिन गलती से भी किसी काले कुत्ते को न मारे। ऐसा करने पर शनि देव नाराज हो सकते हैं। इससे व्यक्ति को समाज में बेइज्जत होना पड़ सकता है।
6.आज के दिन भूलकर भी सरसों का तेल न खरीदें। क्योंकि ये शनि देव को अर्पित किया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से शनि देव का अपमान होता है।
7.शनिवार को चमड़े की चीजें भी नहीं खरीदनी चाहिए। क्योंकि ये सभी चीजें शनि ग्रह से संबंधित होती हैं। इस बात का ध्यान न रखने से व्यक्ति के काम बिगड़ सकते हैं।
8.आज के दिन घर आए किसी मेहमान या जरूरतमंद को खाली हाथ न भेजें। अतिथि का अच्छे से सत्कार करें। जबकि गरीब को अन्न व दक्षिणा भेंट करें।
9.शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष को न काटें। ऐसा करने से शनि दोष का नकारात्मक प्रभाव आप पर पड़ सकता है।
10.जो लोग शनिवार को देर से सोकर उठते हैं, उनका भाग्य कमजोर हो सकता है। इसलिए शनिवार को प्रात:काल उठकर शनि देव की आराधना करें।
Published on:
27 Apr 2019 09:42 am
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
