11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अक्षय तृतीया विशेष : राशिनुसार करें इन चीजों की खरीदारी, मां लक्ष्मी की होगी कृपा

तिल और लोहे के दान समेत करें ये चीजें, धन की होगी बढ़ोत्तरी 7 मई को है अक्षय तृतीया का पर्व, ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Soma Roy

•

Updated: 25 Apr 2019, 2:59 PM IST

akshay tritiya 2019

अक्षय तृतीया विशेष : राशिनुसार करें इन चीजों की खरीदारी, मां लक्ष्मी की होगी कृपा

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में बैसाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। इस दिन नई चीजों की खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। अक्षय तृतीया की पूजा का महत्व दीपावली के बराबर होता है। माना जाता है कि इस दिन सोने-चांदी की चीजें खरीदकर घर लाने से मां लक्ष्मी का वास होता है। इस बार यह पर्व 7 मई को है। अगर इस दिन राशिनुसार उपाय किए जाए तो दोगुना लाभ हो सकता है।

गुरुवार को केले के पेड़ पर जल चढ़ाते समय पढ़ लें ये एक मंत्र, खुल जाएगी किस्मत

1.अगर आप व्यापार में वृद्धि या नौकरी में प्रमोशन पाना चाहते हैं तो मेष राशि के जातकों को लाल कपड़े में सवा पाव या सवा किलो मसूर दाल बांधकर दान करना चाहिए। ऐसा करने से सफलता प्राप्त होगी।

2.वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। इसलिए उन्हें अक्षय तृतीया के दिन एक कलश में जल भरकर मंदिर में रख देना चाहिए। ऐसा करने से घर में समृद्धि आएगी।

3.मिथुन राशि के लोगों को मूंग की दाल दान करना चाहिए। आप चाहे तो कांसे के बर्तन में हरा कपड़ा लपेटकर पूजा स्थल में रखें। ऐसा करने से मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध मजबूत होगा। इससे बुद्धि तेज होगी।

4.कर्क राशि के जातकों को अक्षय तृतीया के दिन चांदी का एक सिक्का जल में रखकर पूर्व दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से आय के स्त्रोतों में बढ़ोत्तरी होगी।

5.सिंह राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन सुबह सबसे पहले उगते हुए सूर्य को जल देना चाहिए। इसके बाद गुड़ का दान करें। ऐसा करने से आपको मान-सम्मान मिलेगा।

लाल कपड़े में पीली सरसों रखकर करें ये काम, दूर होंगी नौकरी में आ रही परेशानियां

6.अक्षय तृतीया के दिन कन्या राशि के जातकों को श्रृंगार समान और मूंग की दाल का दान करना चाहिए। इससे उनके जीवन में खुशहाली आएगी।

7. तुला राशि के व्यक्तियों को धन की प्राप्ति के लिए क्षय तृतीया के दिन सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए।

8.वृश्चिक राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन एक शीशी में शहद भरकर उस पर लाल कपड़ा लपेट दें। अब इसे घर के दक्षिण भाग में रख दें। इससे घर में मां लक्ष्मी टिकी रहेंगी।

9.धनु राशि के जातकों को अक्षय तृतीया के दिन पीले कपड़े में हल्दी लपेटकर पूजा स्थान में रखनी चाहिए। ऐसा करने से विष्णु भगवान प्रसन्न होंगें। इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

10.मकर राशि वालों को इस दिन दिन किसी बर्तन में तिल का तेल भरकर काले कपड़े से लपेटकर रखना चाहिए। इसे घर के पूर्वी भाग में रखना शुभ होगा। इससे शनि दोष से छुटकारा मिलेगा।

11.कुंभ राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन तिल, लोहा, नारियल का दान करना चाहिए। इससे धन की बढ़ोत्तरी होगी।

12.मीन राशि के जातकों को अक्षय तृतीया के दिन सरसों और कुछ सिक्के बांधकर पूजा स्थान में उत्तर पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी रुपए-पैसों की कमी नहीं होगी।