14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूरज ढलने के बाद भूलकर भी न करें ये 10 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

हिंदू शास्त्रों के अनुसार शाम बीतने के बाद कभी भी पत्तियां न तोडें, इससे वृक्ष का अपमान होता है सूरज ढलने के बाद कभी भी घर में झाडू न लगाएं, इससे दरिद्रता आ सकती है

2 min read
Google source verification
dhan ka naash

सूरज ढलने के बाद भूलकर भी न करें ये 10 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

नई दिल्ली। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग तमाम उपाय करते हैं, जिससे घर में उनका वास हो। मगर जाने-अनजाने कई बार हम ऐसी चीजें कर जाते हैं जिससे देवी मां रूठ सकती हैं। इससे घर में दरिद्रता
भी आ सकती है। तो कौन-सी हैं वो चीजें जो हमें रात के समय नहीं करनी चाहिए, आइए जानते हैं।

मंगलवार के दिन घर की छत पर लगा दें ये एक चीज, मुसीबतों से मिलेगा छुटकारा

1.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूरज ढलने के बाद हमें किसी को भी दूध, दही या अन्य कोई सफेद चीज नहीं देना चाहिए। क्योंकि इन सभी में चंद्र का वास होता है। शाम को इन्हें किसी दूसरे व्यक्ति को देने से आपका चंद्र ग्रह कमजोर हो सकता है।

3.शाम ढलने के बाद कभी भी बिस्तर पर बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इससे सोते समय आप पर नकारात्मकता हावी हो सकती है। इससे बुरे सपने दिख सकते हैं।

4.सूरज ढलने के बाद कभी भी घर में झाडू नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इससे मां लक्ष्मी घर से जा सकती हैं। इससे धन का नाश हो सकता है।

5.सूरज ढलने के वक्त किसी को भी उधार नहीं देना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी रूठ सकती हैं। इससे आपका भाग्य का शुभ फल भी दूसरे व्यक्ति को मिल सकता है।

होली 2019 : दुकान के गेट पर पीले कपड़े में बांधकर टांग दें ये दो चीजें, होगी तरक्की

6.सूरज ढलने के बाद कभी भी तुलसी के पत्ते या किसी दूसरे पेड़ के पत्ते भी नहीं तोड़ने चाहिए। इससे नकारात्मकता आती है। शास्त्रों के अनुसार पेड़ में भी जीवन होता है और रात को वो भी आराम करते हैं। मगर उस वक्त पत्तियां तोड़ने से उनका अपमान होता है। इससे घर में दरिद्रता आ सकती है।

7.बहुत से लोग कामकाज से थककर आते ही सो जाते हैं, लेकिन हिंदू शास्त्रों के मुताबिक सूरज ढलने के समय कभी भी नहीं सोना चाहिए। क्योंकि इस बीच सुबह और शाम दोनों समय का मेल होता है। इस वक्त सोने से घर में कभी भी बरक्कत नहीं होती है।

8.सूरज ढलने के बाद कभी भी घर के किसी कोने में कूड़ा इक्कट्ठा नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता आती है। साथ ही मां लक्ष्मी घर से चली जाती हैं।

9.सूरज ढलने के बाद कभी घर में अंधेरा न रखें। ऐसा करने से घर में नेगेटिविटी आ सकती है। इससे बचने के दिए भगवान के सामन दीपक जरूर जलाएं।

10.शाम ढलने के बाद घर आए मेहमान को कभी खाली हाथ न भेजें, न ही उसे भूखे जाने दें। क्योंकि माना जाता है कि उस वक्त किसी का आना देवी-देवता का प्रतीक होता है। इसलिए उन्हें सम्मान के साथ विदा करें। इससे घर में खुशहाली आएगी।