19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छाछ में मिलाकर पी लें इनमें से कोई भी एक चीज, मोटापे से मिलेगा छुटकारा

छाछ में कई पोषक तत्व होते हैं ये हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है रोजाना छाछ पीने से ब्लड प्रेशर में नियंत्रण में रहता है

2 min read
Google source verification

image

Soma Roy

May 03, 2019

buttermilk benefits

छाछ में मिलाकर पी लें इनमें से कोई भी एक चीज, मोटापे से मिलेगा छुटकारा

नई दिल्ली। अनियमित खानपान के चलते लोगों में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इससे उन्हें ब्लड प्रेशर , दिल की बीमारी आदि परेशानियां हो गई हैं। इससे बचने के लिए छाछ का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। गर्मियों में इसे पीना और भी ज्यादा फायदेमंद होगा क्योंकि ये पेट को ठंडा रखने में भी मदद करेगा।

पथरी की दिक्कत दूर करने समेत इन बीमारियों के लिए रामबाण इलाज है गन्ने का जूस

1.छाछ में बायोएक्टिव प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का काम करता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता हैं

2.छाछ जीवाणरोधी एवं एंटीवायरल प्रकृति का होता है। इसलिए ये खून की नलियों में ब्लॉकेज नहीं होने देता है। इससे शरीर के सभी अंगों तक खून समान मात्रा में जाता है।

3.मोटापा कम करने के लए छाछ एक रामबाण उपाय है। क्योंकि ये मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है। अगर रोजाना खाना खाने के बाद एक गिलास छाछ में एक चौथाई चम्मच कूटी हुई काली मिर्च मिलाकर पी जाए तो वजन तेजी से कम होगा।

4.छाछ एक तरह से फैट बर्नर का भी काम करता है। इसमें कैलोरी और फैट की मात्रा बहुत कम होती है। छाछ में मिश्री, काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर रोजाना पीने से एसिडिटी की समस्या दूर होती है।

5.छाछ में हेल्दी बैक्टीरिया और कॉर्बोहाइड्रेट होते हैं। इसे पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। इससे सेहत भी दुरुस्त रहती है।

एल्युमीनियम के बर्तन में बनाते हैं खाना तो आज ही बदल लें ये आदत, जा सकती है जान

6.छाछ में लैटोक्स नामक तत्व होता है जो शरीर में आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा कम होता है।

7.छाछ पीने से पेट की तकलीफों जैसे-भारीपन, भूख न लगना, अपच आदि परेशानियों से बचा जा सकता है। ये पेट की गंदगी को बाहर निकालने और इंटेस्टाइन के ठीक से काम करने में मदद करता है।

8.छाछ में विटामिन सी, ए, ई, के और बी पाए जाते हैं। ये शरीर में मौजूद पोषण तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। इससे गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है।

9.शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को हटाने के लिए छाछ एक प्राकृतिक औषधि की तरह कम करता है। ये खून को गाढ़े होने से बचाता है।

10.छाछ में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम होता है। ये हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे रोजाना पीने से ऑस्टियोपोरोसिस नामक रोग से बचाव होता है। ये एक तरह की हड्डियों की बीमारी होती है।

11.छाछ की तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मियों के मौसम में इसे पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसे पीने से लू से बचाव होता है।