Hindi News / Dus Ka Dum / दुबलेपन समेत इन 10 परेशानियों से चाहते हैं निजात तो खाएं सूखा नारियल
दुबलेपन समेत इन 10 परेशानियों से चाहते हैं निजात तो खाएं सूखा नारियल
नई दिल्ली। ज्यादातर लोग दुबलेपन, थकान और कमजोरी की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके चलते वे कई हेल्थ सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं। मगर ये सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक साबित होते हैं। ऐसे में सूखे नारियल का सेवन बहुत फायदेमंद साबित होता है।
दुबलेपन समेत इन 10 परेशानियों से चाहते हैं निजात तो खाएं सूखा नारियल
1.सूखे नारियल के सेवन से शरीर ताकतवर बनता है। दुबलापन दूर करने के लिए आधा लीटर दूध में 15-20 मखाने, 5-6 काजू, 5-6 बादाम, 20 ग्राम सूखा नारियल और 3-4 छुहारों को उबालकर पी लें। ऐसा लगातार एक सप्ताह तक करने से असरद दिखने लगेगा।
2.सूखे नारियल में कॉपर होता है, जो दिमाग को तेज करने और याददाश्त को मजबूत बनाने का काम करता है। ये ऐसे एंजाइम्स पैदा करता है, जो न्यूरोट्रांसमीटर को बढ़ावा देते हैं।
3.सूखा नारियल आयरन का अच्छा स्त्रोत होता है। इसके नियमित सेवन से खून की कमी और एनीमिया रोग से बचाव होता है। इससे कमजोरी भी दूर होती है।
4.सूखे नारियल में डाइट्री फैट भरपूर मात्रा में होता है। ये दिल को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है। पुरुषों को रोजाना 38 ग्राम डाइट्री फाइबर लेना चाहिए। जबकि महिलाओं को रोजाना 25 ग्राम डाइट्री फाइबर की जरूरत होती है।
5.सूखे नारियल में सेलेनियम होता है। इसलिए इसे खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह प्रतिरक्षा तंत्र को भी मजबूत करता है।
6.सूखे नारियल में कॉलेस्ट्रॉल, फाइबर, मैग्नीशियम, कॉपर और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए रोजाना इसे खाने से शारीरिक थकान और कमजोरी दूर होती है।
7.बढ़ती उम्र में अल्जाइमर की समस्या हो जाती है। जिससे व्यक्ति की याददाश्त कमजोर हो जाती है। इस समस्या से बचने के लिए भी सूखे नारियल का सेवन करना अच्छा होता है।