
‘जिंदा भूत’ के छू लेने भर से हो जाती है व्यक्ति की मौत, इनकी परछाई से भी दूर भागते हैं लोग
नई दिल्ली। यूं तो भूत-प्रेतों का दुनिया में कोई वजूद नहीं है, लेकिन कई ऐसी भी जगह हैं जहां अंधविशवास के चलते इन पर यकीन किया जाता है। पश्चिम अफ्रीका का छोटा-सा देश बेनिन इन्हीं में से एक है। यहां इगुनगुन नामक प्रजाति के सदस्यों को रहस्यमयी माना जाता है। इन्हें जिंदा भूतों के नाम से जाना जाता है। कहते हैं कि ये जिस किसी व्यक्ति को गलती से भी छू लेते हैं, उनकी मौत हो जाती है।
1.पश्चिम अफ्रीका के बेनिन देश को काले जादू का गढ़ कहा जाता है। यहीं से वूडू डॉल नामक जादू की प्रक्रिया की शुरुआत हुई थी।
2.ये देश जितना अनोखा है, यहां रहने वाली प्रजाति इगुनगुन भी काफी रहस्यमयी है। बतया जाता है कि बेनिन में इस प्रजाति के लोगों की एक सीक्रेट सोसाइटी है। इसके सदस्यों को ‘जिंदा भूत’ कहा जाता है।
3.इगुनगुन प्रजाति के लोग कभी भी अपने शरीर को खुला नहीं छोड़ते हैं। वो एक तरह का लबादा पहनकर रहते हैं। साथ ही चेहरे को भी रंग-बिरंगे कपड़ों से ढककर रखते हैं।
4.कहा जाता है कि ये अपना चेहरा लोगों से इसलिए छुपाते हैं क्योंकि इन्हें देखने से लोगों के साथ बुरा होता है। उनके हर काम में अड़चनें आती हैं।
5.बताया जाता है कि इगुनगुन प्रजाति के लोगों पर पूर्वजों का नियंत्रण रहता है। तभी वे उनके शरीर में प्रवेश कर लेते हैं।
ऐसे लोगों को भूत बनाते हैं अपना शिकार, इस तरह से लेते हैं बदला
6.पूर्वजों के प्रभाव के चलते लोग इगुनगुन प्रजाति के व्यक्तियों से डरते हैं। उनका मानना है कि अगर वो कुछ गलत करेंगे तो उन्हें सजा मिलेगी।
7.पूर्वजों का मार्गदर्शन पाने के लिए गांव के लोग इगुनगुन प्रजाति के लोगों के पास अपनी समस्याएं लेकर जाते हैं। जिसे वे चुटकियों में सुलझा देते हैं।
8.चूंकि इगुनगुन प्रजाति के लोगों के शरीर में आत्माएं वास करती हैं इसलिए लोग उन्हें छूते नहीं हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने से आत्माएं उन्हें भी अपने साथ ले जाएंगी।
9.लोगों को पूर्वजों की आत्मा के चंगुल से बचाने के लिए इगुनगुन प्रजाति के ही अन्य सदस्य, जिन्हें माइंडर कहते हैं, ये साथ चलते हैं।
10.इगुनगुन सदस्यों के साथ चलते समय माइंडर अपने पास एक छड़ी रखते हैं। जिससे कि कोई उनके पास न आ सकें। वरना व्यक्ति की मौत हो जाएगी।
Updated on:
10 Apr 2019 11:13 am
Published on:
10 Apr 2019 11:11 am

बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
