नई दिल्ली। यूं तो भूत-प्रेतों का दुनिया में कोई वजूद नहीं है, लेकिन कई ऐसी भी जगह हैं जहां अंधविशवास के चलते इन पर यकीन किया जाता है। पश्चिम अफ्रीका का छोटा-सा देश बेनिन इन्हीं में से एक है। यहां इगुनगुन नामक प्रजाति के सदस्यों को रहस्यमयी माना जाता है। इन्हें जिंदा भूतों के नाम से जाना जाता है। कहते हैं कि ये जिस किसी व्यक्ति को गलती से भी छू लेते हैं, उनकी मौत हो जाती है।