
फिल्म "हेट स्टोरी-2" से इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता जय भानुशाली
का गुरूवार को 30 वां जन्मदिन है। पहली फिल्म में बोल्ड सीन कर जय सिल्वर स्क्रीन
पर सुर्खियों में आ गए। इस फिल्म में जय के अपॉजिट सुरवीन चावला ने काम किया था।
फिल्म में दोनों के बीच हॉट सीन फिल्माए गए।
छोटे पर्दे से करियर की
शुरूआत
25 दिसम्बर 1984 को जन्में जय भानुशाली ने अपने करियर की शुरूआत छोटे
पर्दे से की। जय पहली बार टीवी शो "धूम मचाओ धूम" में नजर आए। इसके अलावा भी
उन्होंने कायमात, किस देश में है मेरा दिल, गीत-हुई सबसे प्यारी, जैसे कई शो में
काम किया। साल 2008 में जय ने रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 2 में हिस्सा लिया।
डांस इंडिया डांस में मचाई धूम-
जय को रियलिटी "डांस इंडिया
डांस" से खूब शोहरत मिली। उन्होंने डांस इंडिया डांस के सीजन 1, 2, 3, 4 और डांस
इंडिया डांस डबल्स, डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 2 को होस्ट किया। इसके अलावा
जय नच बलिए में अपनी पार्टनर के साथ अपने डांस का जलवा दिखा चुके है। इस शो में जय
ने बतौर प्रतिभागी हिस्सा लिया था। जय ने साल 2014 में फिल्म "हेट स्टोरी-2" में
एंट्री की। वह इस फिल्म के अलावा "देसी कट्टे" में भी काम कर चुके है।
Published on:
25 Dec 2014, 4:44 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.