
घर में तोता पालना होता है अशुभ, वहीं तोते की तस्वीर लगाने से मिलते हैं कई फायदे
नई दिल्ली। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में तोता पालना अशुभ माना जाता है क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को अपनी तरफ आकर्षित करता है। दूसरी तरफ वास्तु यह भी कहता है कि घर में तोते की फोटो लगाने से आपको फायदा मिलता है। अक्सर देखा जाता है कि लोगों के घरों में पालतू तोता होता है लेकिन वे इसके कारण होने वाले नुकसान से अंजान रहते हैं जो उन्हे मुसीबत में डाल सकता है। लेकिन तोते की तस्वीर घर में लगानी शुभ मानी जाती है।
1.वास्तु में कहा जाता है कि तोते की तस्वीर या फिर पोस्टर बच्चों के कमरे में लगा सकते हैं इससे बच्चों का मन में पढ़ाई के प्रति एकाग्रता रहती है।
2.तोते की तस्वीर घर में लगाने से प्यार, आपसी व्यवहार, आयु और सौभाग्य बना रहता है और इससे घर के प्रत्येक व्यक्ति को फायदा होता है।
3.घर में हर समय निराशा, दरिद्रता और बीमारी का वास रहता है तो तोते की तस्वीर लगाने से जल्दी ही फायदा मिलता है।
4.फेंगशुई में बताया गया है कि पति- पत्नी अपने कमरे में तोते का चित्र लगाए तो उनके प्रेम संबंधों में मधुरता आती है।
5.अगर आप घर में तोते की तस्वीर लगाते है तो इसके लिए उत्तर दिशा का चयन कर सकते हैं इससे आपको फायदा मिलेगा।
6.वहीं तोता पालने को लेकर कुछ सावधानी बरतनी बहुत जरूरी हो जाती है वरना वास्तु दोष घर की तरफ आकर्षित होने लगता है।
7.तोता पालना और उसे पिंजरे में बंद करके रखना गलत होता है यह आपके जीवन में दुर्भाग्य और बर्बादी का कारण बन सकता है।
8.पिंजरे में तोता बंद करने के संबंध में कहा जाता है कि यदि वह खुश नहीं रहते तो आपको बद्दुआ देते हैं और आपको इसके दुष्प्रभाव भुगतने पड़ते हैं।
9.राशि के अनुसार इसका प्रभाव पड़ता है ऐसे में किसी के लिए तोता पालना शुभ हो सकता है तो किसी के लिए अशुभ भी होता है। तोता पालने से पहले किसी ज्योतिष से सलाह लेनी चाहिए।
10.कहते हैं कि तोते के रंग-बिरंगे पंख का संबंध पृथ्वी, अग्नि, जल, लकड़ी और धातु से होता है और घर में रंग-बिरंगे पंख वाले तोते का चित्र इन तत्वों की कमी को दूर करता है।
Published on:
05 Mar 2019 12:19 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
