script

घर या ऑफिस की इस दिशा में रखें दो ऊंट, धन की वृद्धि समेत होंगे ये 10 फायदे

locationनई दिल्लीPublished: Jul 19, 2019 03:32:14 pm

Submitted by:

Soma Roy

Vastu tips for home : फेंगशुई में ऊंट को दृढ़ता का प्रतीक माना जाता है, इसे रखने से फोकस बढ़ता है
घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में ऊंट की मूर्ति रखने से खुशहाली आती है

camel statue

घर या ऑफिस की इस दिशा में रखें दो ऊंट, धन की वृद्धि समेत होंगे ये 10 फायदे

नई दिल्ली। कई बार घर में वास्तु दोष के चलते तरक्की प्रभावित होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए वास्तु शास्त्र में ऊंट की मूर्ति रखना अच्छा माना जाता है। इससे पॉजिटिव एनर्जी आती है। साथ ही धन की वृद्धि समेत सफलता के रास्ते खुलते हैं। तो किसी दिशा ( right direction ) में इसे रखना होता है सबसे ज्यादा फायदेमंद आइए जानते हैं।
1.वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट निधि खेड़ा के अनुसार करियर में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए स्टडी रूम या ऑफिस में ऊंट की मूर्ति रखना अच्छा होता है। ये आपका फोकस बढ़ाने में मदद करता है।
देवी लक्ष्मी की पानी है कृपा तो शुक्रवार को करें इन 10 में से कोई भी एक उपाय

2.जिन लोगों की किस्मत उनका साथ नहीं देती है उन्हें घर या कार्यक्षेत्र के पूर्व दिशा में ऊंट के जोड़े रखने चाहिए।
3.धन संबंधी समस्याओं को खत्म करने के लिए पूजा स्थान पर दो ऊंट की मूर्ति रख दें। इससे घर में सुख-समृद्धि आएगी।

4.फेंगशुई में ऊंट को दृढ़ता और संघर्ष का प्रतीक माना जाता है। जिस तरह ऊंट हर परिस्थिति में अड़िग रहता है उसी तरह इसकी मूर्ति रखने से व्यक्ति परेशानियों से बचा रहता है।
5.फेंगशुई के अनुसार ऊंट को घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में रखने से सकारात्मकता आती है। इससे घर में रहने वाले लोगों की तरक्की होती है।

camel statue
6.वास्तु शास्त्र के मुताबिक ऊंट स्थायित्व को दर्शाता है इसलिए इसे घर में रखने से व्यक्ति मानसिक तौर पर रिलैक्स रहता है।
7.जीवन में आ रही परेशानियों से बचने के लिए भी ऊंट की मूर्ति रखना अच्छा माना जाता है। ये व्यक्ति की सहनशीलता बढ़ाता है। जिससे व्यक्ति सही निर्णय लेने में सक्षम बनता है।

8.जिस तरह ऊंट एक शहर से दूसरे शहर जाता है। उसी तरह इसे घर में रखने से व्यक्ति की सफलता की सीढ़ी बदलता रहता है। इससे व्यक्ति की तरक्की तेजी से होती है।
9.फेंगशुई में ऊंट की मूर्ति घर में रखने से बच्चों का मन स्थिर रहता है। इससे जो बच्चे माता-पिता का कहना नहीं मानते थे, उनके स्वभाव में बदलाव आता है।

10.ऊंट की मूर्ति को ड्राइंग रूम में रखने से पॉजिटिविटी आती है। इससे घर का वातावरण खुशहाल और शांतिमय बनता है।

ट्रेंडिंग वीडियो