13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बढ़ती उम्र के असर को रोक देगी किचन में रखी ये मामूली-सी चीज, ऐसे करें इस्तेमाल

चक्र फूल मसाले के चूर्ण को गर्म पानी के साथ लेने से कब्ज और अपच जैसी पेट की दिक्कतों से आराम मिलता है

2 min read
Google source verification
star anise spice

बढ़ती उम्र के असर को रोक देगी किचन में रखी ये मामूली-सी चीज, ऐसे करें इस्तेमाल


नई दिल्ली। हर कोई हमेशा जवां दिखना चाहता है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर बुढ़ापे का असर दिखने लगता है। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं तो हम आपको एक ऐसा मामूली—सा उपाय बताएंगे, जिससे आप ताउम्र यंग दिख सकते हैं।

1.हमारे रसोई घर में कई ऐसे जादुई मसालों का भंडार है जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि ये शरीर को स्वास्थ और सुंदर दिखने में भी मदद करते हैं। इन्हीं मसालों में से एक है चक्र फूल। इसे स्टार एनीज भी कहते है। ये एक तरह का खड़ा मसाला होता है, ज्यादातर गरम मसाले में इसका प्रयोग किया जाता है।

2.मूल रूप से चीन में पैदा हुए इस मसाले का स्वाद मुलेठी जैसा होता है। इसमें एक अलग तरह की सुगंध होती है। इसमें विटामिन ए, सी और प्रचुर मात्रा में एंटी आॅक्सिटेंड मौजूद होते हैं तो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके प्रयोग से झुर्रिरयां नहीं पड़ती हैं।

3.चक्र फूल का सेवन करने से यौवन लंबे समय तक बरकारा रहता है। इसके प्रयोग के लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास हल्के गुनगुने पानी में आधा चम्मच चक्र फूल का चूर्ण मिलाकर पीने से शरीर में स्फूर्ति आती है।

4.चूंकिे स्टार एनीज काफी सुगंधित होता है इसलिए इसकी एरोमा थेरेपी लेने से बंद नाक और सर्दी-जुकाम में रहात मिलता है। इसके इस्तेमाल के लिए एक भगोने पानी में पांच से छह चक्र फूल डालकर उबाल लें। अब इस पानी से भाप लें। इससे श्वांस नली की ब्लॉकेज खुल जाएगी।

5.चक्र फूल में थाइमो और एथोल होता है ये ब्रोनकाइटिस की बीमारी को ठीक करने में कारगर साबित होता है। इसमें पाए जाने वाले औषधीय तत्व शरीर को गर्म रखते हैं।

6.ये पाचान क्रिया को दुरुस्त करने में भी मदद करता है। इससे गैस, अपच, पेट दर्द, सूजन और कब्ज आदि समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

7.चीन की पारंपरिक चिकित्सा के अनुसार, चक्र फूल की चाय या इसे दूध में मिलाकर पीने से स्तनपान कराने वाली महिलाओं को लाभ होता है। इससे उनके दुग्ध उत्पादन की क्षमता बढ़ती है। इसमें मौजूद एनेथोल से महिलाओं का हार्मोनल बैलेंस नियंत्रित रखता है।

8.जिन लोगों को नींद न आने या बार-बार चौंक कर उठने की बीमारी हो तो चक्र फूल इसमें भी मददगार साबित होता है। इसलिए सोने से पहले इसे दूध में मिलाकर पीने से अच्छी नींद आएगी।

9.चक्र फूल में शिकमिक एसिड होता है, इसमें एंटी वायरल गुण होते हैं। जिसके चलते ये व्यक्ति को संक्रामक बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

10.एनीस स्टार के तेल में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं इसलिए इसे घाव पर लगाने से बहुत लाभ होता है। ये दर्द को कम करने के साथ चोट को जल्द ठीक करने में मदद करता है।