
इस तरह के पेड़ों को आज ही लगाएँ अपने घर में, जल्द मिलेंगे ऐसे 10 फायदे
नई दिल्ली। अगर घर में वास्तु का दोष रहता है तो इसका असर हमेशा बुरा ही पड़ता है। वास्तु दोष की वजह से घर में हमेशा बीमारियों और समस्याओं का बोल-बाला रहता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा की घर के वास्तु दोष को खत्म करने के लिए कुछ खास तरह के पौधे घर में लगाने से फायदा मिलता है। इनकी वजह से वास्तु दोष तो दूर होता ही है साथ ही पैसों की समस्या का भी जल्दी निवारण होता है।
1.माना जाता है कि घर में या फिर घर के आस-पास इन पौधों को लगाने से सुख-संपत्ति और सौभाग्य में बहुत जल्दी वृद्धि होने लगती है।
2.इन पौधों से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह निकलता है जिससे नकारात्मक शक्तियों को जड़ से खत्म करने में सहायता मिलती है।
3.घर के बाहर अशोक का पेड़ होना बहुत शुभ माना जाता है यह पेड़ भी सकारात्मक ऊर्जा का केन्द्र माना जाता है और इसे घर के बाहर लगाने से घर में बुरी शक्तियों का प्रवेश नहीं हो पाता।
4.श्वेतार्क का पौधा भी काफी महत्वपूर्ण पौधा माना जाता है इसके प्रभाव से घर में धन आने का मार्ग खुलता है और सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होती है।
5.गेंदा का पौधा भी घर में ज़रूर होना चाहिए कहा जाता है कि गेंदे के पौधे को घर में लगाने से बृहस्पति मजबूत बनाता है जिससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।
6.वहीं माना जाता है कि घर में अनार का पौधा लगाने का खास महत्व है। अनार का पौधा कर्ज़ से मुक्ति दिलाता है और बुरी शक्तियों के प्रभाव को खत्म करता है।
7.घर में आम का पेड़ लगाने से बहुत लाभ मिलता है। आम के पौधे को धार्मिक तौर महत्वपूर्ण माना जाता है और इसे घर में लगाने से ग्रह दोष समाप्त होते हैं।
8. बरगद और पीपल जैसे धार्मिक पेड़ भी घर के आस-पास होने से फायदा होता है इन पेड़ो से सकारात्मक ऊर्जा निकलती है जिससे वातावरण शुद्ध होता है।
9.हल्दी का पौधा घर में लगाना अच्छा माना जाता है । कहा जाता है कि हल्दी के पौधे से घर की नेगेटिव एनर्जी को हमेशा के लिए खत्म किया जा सकता है।
10.वहीं तुलसी का पौधा घर में लगाने के महत्व के बारे में तो अधिक लोग जानते ही हैं। यह पौधा धार्मिक तौर पर खास और शुभ माना जाता है।
Published on:
27 May 2019 04:47 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
