6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली में हानिकारक रंगों से इस तरह बचाएं बाल और त्वचा को

इनसे त्वचा रुखी और बेजान हो जाती है, बाल झडऩे लगते हैं और त्वचा में जलन शुरू हो जाती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 25 Feb 2018, 9:08 PM IST

Holi Care

होली हम सभी के लिए खुशियां, मस्ती, रोमांच और उत्साह लेकर आती है, लेकिन रंगों के इस त्योहार में रंग खेलने का जितना उमंग होता है, उससे कहीं ज्यादा रंग छुड़ाने का टेंशन रहता है। दरअसल, ‘बुरा न मानो होली है’ कहकर रंग फेंकने बाले अल्हड़ युवक-युवतियों की टोलियां अपनी पिचकारी व गुब्बारों में जो रंग इस्तेमाल करते हैं या रंजक व गुलाल का प्रयोग करते हैं, उनमें अभ्रक, शीशा जैसे हानिकारक रसायनिक पदार्थ मिले होते हैं। इनसे त्वचा रुखी और बेजान हो जाती है, बाल झडऩे लगते हैं और त्वचा में जलन शुरू हो जाती है।