
शनिदेव की कृपा पाने के लिए करें ये 10 काम, दूर होगा दुर्भाग्य
नई दिल्ली। शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। इसलिए अच्छे कर्म करने पर व्यक्ति को लाभ होता है। मगर बुरे कर्म करने पर शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए शनिवार को किए गए कुछ उपाय बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। इससे आपकी सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
1.शनिवार को घर से निकलते समय ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करें। इससे आपका दिन अच्छा जाएगा।
2.शनि देव की कृपा पाने के लिए शनिवार को तिल का सेवन अवश्य करें। इससे आपके बिगड़े हुए काम बन जाएंगे।
3.नीले या जामुनी फूल शनि मंदिर में चढ़ाने से भी शनि देव प्रसन्न होते हैं। इससे आपको किस्मत का साथ मिलेगा।
4.अगर आप जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं तो अपनी पॉकेट में नीले रंग का रुमाल लेकर जाएं। इससे आपको सफलता मिलेगी।
5.अगर लाख कोशिशों के बावजूद आपका कोई काम नहीं बन रहा है तो हनुमानजी को मीठा पान चढ़ाएं। इससे शनि देव और बजरंगबली की आप पर कृपा होगी।
6.शनिवार के दिन नीले या काले रंग के कपड़े पहनना अच्छा रहता है। इससे आपका पूरा दिन अच्छा जाएगा।
7.हनुमान जी की आराधना से शनि दोष से छुटकारा मिलता है। इसलिए शनिवार के दिन बजरंगबली के मंदिर जाने एवं हनुमानाष्टक का पाठ करना शुभ होता है।
8.शनि दोष से बचने के लिए शुक्रवार की रात को काला चना पानी में भिगोएं और फिर शनिवार को वह काला चना, जला हुआ कोयला, हल्दी और लोहे का एक टुकड़ा लें और एक काले कपड़े में उन्हें एक साथ बांधकर पोटली बना लें। अब इन्हें किसी नदी में बहा दें। ध्यान रहें कि नदी में मछली हो। इससे आपको राहत मिलेगी।
9.शनिवार के दिन काले घोड़े की नाल पहनने से भी शनि के प्रकोप से छुटकारा मिलता है।
10.लोहे से बनी शनि देवता की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराने से भी शनि दोष दूर होता है। इससे दुर्भाग्य कम होता है।
Published on:
21 Jun 2019 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
