
शनिवार को करें लाल चंदन और सरसों के तेल का ये उपाय, दूर होंगी सारी परेशानियां
नई दिल्ली। ज्यादातर लोग शनि के प्रकोप से पीड़ित रहते हैं, अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो ज्योतिष विद्या में मौजूद कुछ खास उपायों को अपना सकते हैं। तो कौन-से हैं वो टोटके आइए जानते हैं।
1.जो लोग मानसिक रूप से परेशान रहते हैं उन्हें शनिवार की रात को चंदन का उपाय करना चाहिए। उन्हें आज रात अनार की कलम से भोजपत्र पर लाल चंदन से 'ॐ ह्वीं' लिखकर अपने पूजा के स्थान पर रख लेना चाहिए। अब रोजाना इसकी पूजा करनी चाहिए। इससे विद्या और बुद्धि बढ़ेगी।
2.जो लोग शनिदोष से मुक्ति पाना चाहते हैं उन्हें शनिदेव के 10 नाम, कोणस्थ, पिंगल, बभ्रु, कृष्ण, रौद्रान्तक, यम, सौरि, शनैश्चर, मंद, पिप्पलाश्रय का 108 बार जप करना चाहिए।
3.जो लोग शनि की साढ़ेसाती और ढय्या से मुक्ति पाना चाहते हैं उन्हें शनिदेव को नीले पुष्प अर्पित करने चाहिए। साथ ही ऊँ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।
4.जिन लोगों को भाग्य का साथ नहीं मिल रहा है उन्हें शनिवार के दिन छाया दान करना चाहिए। इसके लिए उन्हें स्नान करने के बाद एक कटोरी सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर इसे किसी जरूरतमंद को दान कर देना चाहिए।
5.जो लोग जीवन में तरक्की पाना चाहते हैं उन्हें शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष में सुबह जल चढ़ाना चाहिए। जबकि शाम को पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे व्यक्ति की किस्मत चमक जाती है।
6.जो लोग जीवन में आ रही बाधाओं से छुटकारा पाना चाहते हैं उन्हें आज के दिन बंदरों को गुड़ और चना खिलाना चाहिए। साथ ही हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
7.शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए शनिवार के दिन काले घोड़े की नाल या नाव की कील से अंगूठी बनाकर अपनी मध्यमा उंगली में पहननी चाहिए। ये प्रक्रिया शाम के समय करनी चाहिए।
8.मुसीबतों से छुटकारा पाने और आर्थिक संकटों से बचने के लिए आज के दिन अपनी लंबाई के बराबर के लाल रंग के धागे को आम के पत्ते पर लपेट लेें। अब ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते हुए बहते नदी में प्रवाहित कर दें। इससे आपकी समस्या दूर हो जाएगी।
9.अगर चाहकर भी आपके काम नहीं बन रहे हैं एवं पैसों का नुकसान हो रहा है तो इससे बचने के लिए किसी सुनसान जगह पर लगे पीपल के वृक्ष के पास दीपक जलाएं। इससे परेशानी दूर हो जाएगी।
10.जो लोग अमीर बनना चाहते हैं उन्हें शनिवार के दिन जरूरतमंदों को सरसों के तेल में बनी चीजें दान करनी चाहिए। साथ ही काली उड़द की दाल और काले कपड़े का दान ज्यादा शुभ माना जाता है।
Published on:
24 Nov 2018 10:20 am
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
