8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में अपनाएं वास्तु के ये 10 टिप्स, कभी नहीं होगी धन की कमी

vastu tips for home : पीले रंग को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है, इससे घर में खुशहाली आती है पूर्व दिशा की ओर पीले रंग के इस्तेमाल से तरक्की के रास्ते खुलते हैं

2 min read
Google source verification

image

Soma Roy

Jun 27, 2019

yellow color

घर में अपनाएं वास्तु के ये 10 टिप्स, कभी नहीं होगी धन की कमी

नई दिल्ली। घर में रहने वाले लोगों की तरक्की वास्तु ( vastu ) पर भी निर्भर करती है। इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार रंगों का विशेष महत्व है। इसी के जरिए सकारात्मकता आती है। वास्तु एक्सपर्ट्स के मुताबिक पीले रंग के इस्तेमाल से धन की वृद्धि से लेकर तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। तो क्या हैं इस रंग का महत्व आइए जानते हैं।

1.वास्तु एक्सपर्ट निधि खेड़ा के अनुसार पीले रंग का इस्तेमाल करने से घर में सकारात्मकता आती है। इससे चिंताओं से लड़ने की शक्ति मिलती है।

नौकरी में चाहिए प्रमोशन या जल्द करनी हो शादी तो गुरुवार को करें ये 10 उपाय

2.वास्तु शास्त्र के अनुसार जो लोग घर का महौल खुशनुमा बनाना चाहते हैं उन्हें घर में पीले फूल रखने चाहिए। इन्हें घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।

3.वास्तु के अनुसार घर में गोल्डन कलर की क्रिस्टल बॉल टांगना भी अच्छा माना जाता है। इससे घर में बुरी शक्तियों का प्रवेश नहीं होता और साथ ही लोगों की रक्षा होती है।

4.घर में सुख‘समृद्धि के लिए पूजा करते समय भगवान को पीले रंग के फूल अर्पण करने चाहिए, इससे व्यक्ति को उसकी किस्मत का साथ मिलेगा।

5.कार्य क्षेत्र में तरक्की के लिए भी पीला रंग अच्छा माना जाता है। ये आत्मविश्वास को बढ़ाता है। इसलिए किसी शुभ काम के लिए जाते समय पीले रंग के कपड़े पहनें।

6.जो लोग मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं उन्हें घर के कमरों का रंग पीला रखना चाहिए। इससे सुख-समृद्धि आएगी और ऐसे घरों में कभी धन की कमी नहीं होती है।

7.वास्तु एक्सपर्ट निधि खेड़ा के मुताबिक घर के पूर्व हिस्से की दीवार का रंग पीला रखना बहुत शुभ माना जाता है। क्योंकि इसी दिशा से सूर्य उगता है। ऐसे में पीला रंग सकारात्मकता को खींचता है।

8.अगर किसी के घर हमेशा लड़ाई-झगड़े का महौल रहता है तो उन्हें अपने घर में पीले रंग की पेंटिंग्स लगानी चाहिए। इससे घर में खुशहाली आएगी।

9.शत्रुओं के नाश के लिए भी पीला रंग अच्छा माना जाता हैं। इसलिए अपने दाहिने हाथ की कलाई पर पीले रंग का कलावा बांधे। इससे दुश्मन आपका बाल भी बांका नहीं कर पाएंगे।

10.जीवन में तरक्की पाने के लिए अपने पॉकेट में पीला रूमाल रखकर निकलें। इससे आपका दिन अच्छा जाएगा।