
इन पवित्र मालाओं को गले में करें धारण, जल्दी ही होगी इन देवताओं की कृपा
नई दिल्ली। सनातम परंपरा के अनुसार प्रत्येक देवी- देवताओं को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रकार की धातु से बनी मालाओं से मंत्र जाप करना लाभकारी माना जाता है। मंत्र जाप के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली प्रत्येक धातु से बनी माला का अपना अलग महत्व होता है। इन मालाओं से जाप करने के अलावा आप इन्हे गले में भी धारण कर सकते हैं। विभिन्न प्रकार की धातु से बनी मालाओं को धारण करने से आपको विभिन्न प्रकार के लाभ भी मिलते हैं।
1.अगर आप देवी शक्ति की उपासना करते हैं तो लाल रंग के चंदन की माला का उपयोग करें साथ ही इसे गले में धारण करें आपको इसका विशेष लाभ मिलेगा।
2.भगवान कृष्ण के उपासक हैं तो आपको सफेद चंदन की माला से उनके मंत्रों का जाप करना चाहिए और इसे गले में धारण करना चाहिए इससे बहुत जल्दी आपकी मनोकामना पूरी होती हैं।
3.स्फटिक की माला गले में धारण करने वाले व्यक्ति का मन हमेशा शांत रहता है साथ ही नकारात्मक ऊर्जा आपके आस-पास भी नहीं रहती।
4.स्फटिक की माला पहनने के परिणाम स्वरूप आपको तन-मन-धन तीनों प्रकार से लाभ प्राप्त होता है साथ ही इसका उपयोग मां सरस्वती की आराधना में लाभ दिलाता है।
5.अगर आप भगवान शंकर के उपासक हैं तो आपको रुद्राक्ष की माला धारण करनी चाहिए साथ ही रुद्राक्ष की माला से भगवान के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
6.गले में वैजयंती की माला पहनने से आपको भगवान विष्णु को शीघ्र प्रसन्न करने में सहायता मिलती है और जल्दी ही आपकी मनोकामना पूरी होती है।
7.वैजयंती की माला से जाप करने वाले व्यक्ति का आत्मविश्वास मजबूत होता है साथ ही उसे हर प्रकार के कार्य में सफलता भी मिलती है।
8.धार्मिक तौर पर हल्दी बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है इसका उपयोग बृहस्पति देव की पूजा में होता है। हल्दी से बनी माला से बृहस्पति मंत्रों का जाप करें और गले में इसे धारण करें आपको संतान और ज्ञान का फल प्राप्त होगा।
9.तुलसी भी धार्मिक तौर पर विशेष महत्व रखती है इसकी माला गले में धारण करने से व्यक्ति को जल्दी ही यश, कीर्ति और सम्मान मिलता है।
10.आपको कमलगट्टे की माला गले में धारण करने से देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है इससे निश्चित तौर पर सुख-समृद्धि मिलती है।
Published on:
01 Apr 2019 10:57 am
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
