scriptगुरुवार की पूजा में ज़रूर करें ये सरल उपाय, जल्द खुलेंगे बंद किस्मत के ताले | worship lord vishnu in this way to remove problems from life | Patrika News

गुरुवार की पूजा में ज़रूर करें ये सरल उपाय, जल्द खुलेंगे बंद किस्मत के ताले

Published: May 02, 2019 09:55:16 am

गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करनी लाभकारी बताई गई है।
इस दिन पूजा करने से जीवन दोष मुक्त बनता है।
पूजा के प्रभाव से जीवन में निरंतर सफलता मिलती है।

गुरुवार की पूजा में ज़रूर करें ये सरल उपाय, जल्द खुलेंगे बंद किस्मत के ताले

गुरुवार की पूजा में ज़रूर करें ये सरल उपाय, जल्द खुलेंगे बंद किस्मत के ताले

नई दिल्ली। शास्त्रों में बताया गया है कि गुरुवार का दिन देव गुरू बृहस्पति और भगवान विष्णु का दिन होता है। इस दिन दोनों की ही पूजा और आराधना की जाती है। इस दिन पीले रंग का चीज़ो का इस्तेमाल करने का खास महत्व बताया गया है। पीले रंग के कपड़े धारण करना, पीले रंग की चीज़ो का दान करना विशेष तौर पर फायदा दिलाता है।

1.कहा जाता है कि जो भी स्त्री या पुरूष सच्चे मन से गुरूवार के दिन देव गुरू बृहस्पति और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं उन्हे विवाह संबंधित अड़चनों से छुटकारा मिलता है।

2.बृहस्पति देव और भगवान विष्णु की पूजा करने से घर की आर्थिक स्थिति मज़बूत होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

3.प्रत्येक गुरुवार को केले के पेड़ पर जल चढ़ाना बहुत अच्छा माना जाता है नियमित रूप से ऐसा करने वाले व्यक्ति को योग्य जीवन साथी मिलता है।

4.केले के पेड़ पर शाम के समय देसी घी का दीपक जला कर देव गुरू बृहस्पति का मंत्र का 108 बार उच्चारण करें जल्दी ही जीवन में सकारात्मक बदलाव नज़र आने शुरू हो जाएंगे।

5.गुरुवार का व्रत रखना महिलाओं के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है इस संदर्भ में कहा जाता है कि व्रत करने से महिलाओं को संतान सुख प्राप्त होता है।

बैसाख की अक्षय तृतीया पर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकते हैं पैसों के लिए परेशान

6.गुरुवार को पीले रंग के वस्त्र भगवान विष्णु को अर्पण करें और खुद भी पीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा कार्यों में हिस्सा लें साथ ही पीले रंग की चीज़ों को दान ज़रूर करें।

7. कारोबार और व्यापार संबंधित परेशानियां झेल रहे हैं तो कार्य स्थल के मुख्य गेट पर दोनों तरफ हल्दी से स्वास्तिक बना दें जल्दी ही समस्याओं का निदान होगा।

8.घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश ना हो इसके लिए गुरुवार के दिन बाल काटने, नाखून काटने और महिलाएं सिर के बाल धोने से बचें।

9.माना जाता है कि गुरूवार के दिन इन प्रतिबंधित कामों को करने से जीवन में परेशानियां हावी होने लगती है और घर में दरिद्रता का वास होता है।

10.मेहनत के बाद भी नौकरी में प्रोमोशन नहीं मिल रहा या नौकरी ही नहीं मिल रही तो इसके लिए गुरुवार के दिन केले के पेड़ पर चने की दाल ज़रूर चढ़ाएं।

ट्रेंडिंग वीडियो