26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार में सरकारी सेवकों और पेंशनधारियों के महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ाेतरी

बिहार सरकार ने सरकारी सेवकों और पेंशनधारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता और दो फीसदी बढ़ाया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 24 Oct 2018, 8:59 AM IST

Allownces

बिहार में सरकारी सेवकों और पेंशनधारियों के महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ाेतरी

नर्इ दिल्ली। बिहार सरकार ने सरकारी कर्मचारियाें आैर पेंशनधारियों को खुश करते हुए दीपावली का तोहफा दिया है। सरकार की आेर से इनके महंगार्इ भत्ते में इजाफा किया गया है। अब सरकार नौकरी करने वालों को दो फीसदी ज्यादा महंगार्इ भत्ता दिया जाएगा। वहीं दूसरी आेर पेंशनधारियों की रकम में भी इजाफा किया गया है। वहीं विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को पारिवारिक पेंशन योजना का लाभ दिए जाने का भी निर्णय लिया गया है। आइए आपको भी बताते हैं कि सरकार की आेर से राज्य के लोगों को आैर किस तरह से के तोहफे दिए गए हैं।

25 प्रस्तावों को मंजूरी
बिहार सरकार ने सरकारी सेवकों और पेंशनधारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता और दो फीसदी बढ़ाया। यहां मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में महंगाई भत्ता सात प्रतिशत से बढ़ाकर नौ प्रतिशत किया गया। यह बढ़ोतरी इसी साल के जुलाई महीने से ही प्रभावी होगा। मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय के प्रधान सचिव संजय कुमार ने पत्रकारों को बताया कि मंत्रिपरिषद की इस बैठक में कुल 25 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

इन लोगों को दिया गया लाभ
उन्होंने बताया कि बैठक में बिहार में विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को पारिवारिक पेंशन योजना का लाभ दिए जाने का भी निर्णय लिया गया है। इसका लाभ 25 वर्ष से ज्यादा उम्र की महिलाओं को मिलेगा। बैठक में पर्यटन विभाग के होटल पाटलिपुत्र अशोक, पटना का भारत पर्यटन विकास निगम लिमिटेड, नई दिल्ली से बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड को 13 करोड़ 50 हजार रुपए की क्रय राशि के साथ सशत्र्त हस्तांतरण करने की भी स्वीकृति दी गई। प्रधान सचिव कुमार ने बताया कि पटना सहित राज्य के कई बड़े शहरों में 'मिस्ट टेक्नोलॉजी' युक्त अग्निशमन मोटरसाइकिल के संचालन पर भी मुहर लगा दी गई है।