3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुप्रीम कोर्ट के जज के बराबर है चीफ इलेक्शन कमिश्नर की सैलरी, जानिए हर महीने कितनी पाते हैं तनख्वाह

2.50 लाख रुपए प्रति सैलरी पाते है चीफ इलेक्शन कमीश्नर सुप्रीम कोर्ट के जज के बराबर होती है सीआर्इसी की तनख्वाह

2 min read
Google source verification
CIC

सुप्रीम कोर्ट के जज के बराबर पर है चीफ इलेक्शन कमिश्नर की सैलरी, जानिए हर महीने कितनी पाते हैं तनख्वाह

नई दिल्ली। पूरे देश में चुनाव महापर्व का महौल चल रहा है। हजारों कैंडीडेट अपना भाग्य आजमाने के लिए नामांकन दाखिल कर रहे हैं। उससे कहीं ज्यादा लोग देश में चुनाव कराने में जुटे हैं। जिनको सुपरवाइज सिर्फ एक आदमी कर रहा है। वो हैं इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के चीफ इलेक्शन कमिश्नर। इसी एक शख्स के कंधे पर पूरे देश का इलेक्शन सिस्टम टिका हुआ है। लेकिन क्या आपको पता है कि चीफ इलेक्शन कमीश्नर को कितनी सैलरी मिलती है। उसे किस तरह की सुविधाएं मिलती हैं? आइए आपको भी बताते हैं कि देश के इस महापर्व का आयोजन की देखरेख करने वाले को क्या मेहनताना मिलता?

एक महीने में इतनी मिलती है सैलरी
https://www.7thpaycommissioninfo.in की वेबसाइट के अनुसार चीफ इलेक्शन कमीश्नर को एक महीने में 2.50 लाख रुपए मिलते हैं। इस सैलरी किसी तरह का कोई अलाउंस शामिल नहीं है। अगर बात सालाना सैलरी की करें तो वेबसाइट के अनुसार उन्हें 30 लाख रुपए दिए जाते हैं। जानकारी के अनुसार चीफ इलेक्शन कमीश्नर का पद काफी बड़ा होता है। वो एक ऐसे विभाग का प्रमुख होता है जिस पर देश में छोटे से लेकर बड़े चुनाव तक या यूं कहें कि ग्राम पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव कराने तक का भार चीफ इलेक्शन कमिश्नर पर होता है।

सुप्रीम कोर्ट के जज के बराबर है सैलरी
खास बात तो ये है कि चीफ इलेक्शन कमीश्नर की सैलरी सुप्रीम कोर्ट के जज के बराबर है। 2018 में संसद में बिल के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के जजों की सैलरी को 2.50 लाख रुपए कर दिया गया था। वहीं चीफ जस्टिस की सैलरी 2.80 लाख रुपए प्रति कर दर गई थी। उसी के अनुसार चीफ इलेक्शन कमीश्नर की सैलरी को कर दिया गया था। आपको बता दें कि चीफ जस्टिस की तरह चीफ इलेक्शन कमीश्नर की नियुक्ति भी राष्ट्रपति के द्वारा ही की जाती है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Story Loader