3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

17 महीने पहले के मुकाबले बेहतर है देश की अर्थव्यवस्था : मोदी

दिल्ली इकोनॉमिक्स कॉन्क्लेव 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गिनवाई सरकार की उपलब्घियां

less than 1 minute read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Nov 06, 2015

Narendra Modi

Narendra Modi

नई दिल्ली। जहां एक तरफ आम जन दालों, तेल व अन्य खाद्य पदार्थो के आसमान छूते दामों से परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ प्राधनमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि 17 महीने पहले के मुकाबले आज देश की अर्थव्यवस्था बेहतर हालात में है। दिल्ली इकोनॉमिक्स कॉन्क्लेव 2015 में पहुंचे मोदी ने कहा कि 17 महीने पहले जब उनकी सरकार केंद्र में बनी थी, उसके मुकाबले वर्तमान में देर्श की अर्थव्यवस्था कहीं बेहतर स्थिति में है।

कार्यक्रम के दौरान जन-धन-मोबाइल योजना के लिए पीएम मोदी ने जैम का मंत्र दिया,ख् यानी कि जस्ट अचीविंग मैक्सिमम। मोदी न े बताया कि जन-धन योजना के तहत खोले गए अकाउंट में लोगों ने 26000 क रोड़ रूपए जमा किए हैं। बीते 17 महीनों में 12 करोड़ लोगों को बैंकों से जोड़ा गया है।

इकोनॉमी पर चर्चा करते हुए मोदी ने कहा कि विश्व अर्थव्यवस्था के हालात ठीक नहीं हैं, लेकिन भारत की इस कामयाबी के पीछे की वजह सोची-समझी पॉलिसीज हैं। मोदी ने बताया कि सरकार ने गोल्ड की कई स्कीम्स शुरू की हैं, डीजल सब्सिडी घटाई है, शिपिंग कॉर्पोरेशन पहले घाटे में थी अब यह मुनाफ में है, बैंक के बड़े पदों पर साफ छवि वाले लोगों को नियुक्ति किया है, रेवेन्यू बढ़ा रहे हैं और ब्याज दरों में कमी आई है, रूपया स्थित है, वित्ती य घाटा कम हुआ है, जीडीपी बढ़ रही है, महंगाई कम हुई है, विदेशी निवेश में इजाफा हुआ है।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader