1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टैरिफ को हाई न रखने पर डोनाल्ड ट्रंप को हो रहा अफसोस, बयान जारी कर दी जानकारी

ट्रंप को चीन के खिलाफ 'आयात शुल्क को ऊंचा नहीं' रखने का अफसोस ट्रंप की प्रवक्ता एस ग्रीष्म ने फ्रांस में चल रहे जी7 के शिखर सम्मेलन में दी जानकारी

2 min read
Google source verification
US-China Trade War: ... क्या बची रहेगी आपकी नौकरी!

US-China Trade War: ... क्या बची रहेगी आपकी नौकरी!

नई दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि उन्हें चीन के साथ ट्रेड वॉर पर अफसोस है, लेकिन कुछ घंटों बाद ही अपने ही बयान से पलटते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें केवल इस बात का अफसोस है कि उन्होंने चीन से आयातित वस्तुओं पर शुल्क को और ऊंचा क्यों नहीं रखा क्योंकि हाल ही में चीन ने अमरीकी उत्पादों पर टैरिफ बढ़ा दिया है।


चीन ने बढ़ाया टैरिफ

आपको बता दें कि अमरीका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर पर बोलते हुए चीन ने हाल ही में कहा था कि अमरीका से आयात किए जाने वाले 75 अरब डॉलर के उत्पादों पर 10 फीसदी तक का जबाबी शुल्क लगाया जाएगा। चीन के इसी कदम को देखते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने सभी चीनी कंपनियों को चीन से छोड़ने के लिए कहा है।


ये भी पढ़ें: 1 सितंबर से रिटेल लोन को रेपो रेट से जोड़ेगा बैंक ऑफ महाराष्ट्र, ब्याज दरों मे होगा बदलाव


एस ग्रीष्म ने दी जानकारी

ट्रंप की प्रवक्ता एस ग्रीष्म ने फ्रांस में चल रहे जी7 के शिखर सम्मेलन में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राष्ट्रपति के पूर्व के बयान का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति से पूछा गया था कि क्या उन्हें चीन के साथ बढ़ते व्यापार युद्ध को लेकर उनके मन में कोई दूसरा विचार था। ग्रीष्म ने कहा कि राष्ट्रपति के जवाब का पूरी तरह से गलत अर्थ निकाला गया। ग्रीष्म ने स्पष्ट किया, 'राष्ट्रपति ट्रंप ने हां में जवाब दिया, क्योंकि उन्हें शुल्क में अधिक वृद्धि नहीं करने का अफसोस है।'


चीन का विकल्प देखें अमरीकी कंपनियां

चीन के द्वारा टैरिफ बढ़ाए जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमरीकी कंपनियों को चीन का विकल्प देखना शुरू करना होगा और जल्द से जल्द चीन को छोड़ने का प्लान बनाएं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अमरीकी कंपनियां वापस देश आने का भी विकल्प रखें। इसके साथ ही अमरीका में अपने उत्पाद बनाएं। इससे पहले चीन ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह अमेरिका से आयात किए जाने वाले 75 अरब डॉलर के उत्पादों पर दस प्रतिशत का जवाबी शुल्क लगाएगा।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App

Story Loader