29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए चीनी कंपनी हुआवे मुफ्त में ठीक करेगी पानी से खराब हुए फोन

चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज हुआवे ने शनिवार को घोषणा की है कि वह केरल के बाढ़ में खराब हुए हुआवे और ऑनर स्मार्टफोन्स की रिपेयर सेवाएं मुफ्त मुहैया कराएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 26 Aug 2018, 9:17 AM IST

Kerala Flood

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए चीनी कंपनी हुआवे मुफ्त में ठीक करेगी पानी से खराब हुए फोन

नई दिल्ली। चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज हुआवे ने शनिवार को घोषणा की है कि वह केरल के बाढ़ में खराब हुए हुआवे और ऑनर स्मार्टफोन्स की रिपेयर सेवाएं मुफ्त मुहैया कराएगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि राज्य में अपनी सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कंपनी ने केरल के सभी अधिकृत और विशिष्ट सेवा केंद्रों पर टेक्निकल टीम को सक्रिय कर दिया है।

31 अगस्त तक जारी रहेगी सेवा
हुआवे कंज्यूमर बिजनेस समूह के निदेशक (उत्पाद केंद्र, भारत) एलन वांग ने कहा, "हमने अपनी ग्राहक सेवा टीम को पूरी तरह से तैयार रखा है, ताकि केरल बाढ़ से प्रभावित ग्राहकों को सेवा मुहैया कराई जा सके। हम जलभराव के कारण खराब हुए हुआवे स्मार्टफोन्स को मुफ्त में ठीक कर के देंगे।" हुआवे की यह मुफ्त सेवा 31 अगस्त तक जारी रहेगी।

कर्इ कंपनियां दे रही हैं सेवा
सिर्फ हुवावे ही नहीं बल्कि कर्इ मोबाइल कंपनियां भी इस तरह की सेवा दे रही हैं। वहीं अब आॅटाे मोबाइल कंपनियों ने भी अपने स्तर पर अपनी कंपनी गाड़ियों को ठीक करने के लिए कोर्इ चार्ज ना लेने का फैसला किया है। वहीं कर्इ फाइनेंस कंपनियां गाड़ियों के डूबने के बाद उनके इंश्योरेंस देने के लिए कैंप तक लग रही हैं। ताकि लोगों को उनका रुपया जल्द से जल्द मिल सके।

यूएर्इ से भी आया था आॅफर
वहीं यूएर्इ में भारतीय मूल के बिजनेसमैन केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए लगातार रुपया भेज रहे हैं। वो अब तक केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 12 करोड़ रुपए से ज्यादा भेज चुके हैं। वहीं यूएर्इ सरकार की आेर 700 करोड़ रुपए से ज्यादा की मदद करने की बात सामने आर्इ थी। लेकिन बाद में इसे अफवाह बताया गया है। जिस पर विवाद भी काफी हुआ है। क्योंकि इसकी पुष्टी खुद केरल के सीएम ने ट्वीटर के माध्यम से की थी।

बैंक भी दे रहे हैं फायदा
वहीं दूसरी आेर केरल के लोगों को राहत देने के लिए बैंकों की आेर से भी काफी राहत दी जा रही है। बैंकों की आेर से अगले 6 महीनों के लिए एजुकेशन लोन लेने मना कर दिया है। वहीं कर्इ तरह की बाकी सुविधाएं भी मुहैया करार्इ जा रही है। ताकि केरल के स्टैब्लिश हो सके। आपको बता दें कि केरल में कर्इ बैंक बाढ़ में डूब चुके हैं। जिससे उन्हें भी काफी नुकसान हुआ है। जिसे पूरा करने में बैंक भी जुटे हुए हैं।