इस मामले पर एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मोबाइल पर भेजे गए इन सभी मैसेज आैर दस्तावेजों से अघोषित नकदी प्राप्ति के बारे में पता चलता है। उन्होंने आगे बताया कि इन सभी सामानों को जब्त कर लिया गया है आैर जांच पड़ताल किया जा रहा है। इसके साथ ही इन कारोबारियों के करीब 15 बैंक लाॅकर्स को भी सील किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, पहली नजर में देखें तो ये आंकड़ा 100 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है।