4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अर्थव्‍यवस्‍था

राजस्थान में मेगा किसान मेला, बीओबी किसान पखवाड़ा का पांचवां संस्करण

बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से सवाई माधोपुर में मेगा किसान मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह किसानों से संपर्क के लिए 'बड़ौदा किसान पखवाड़ा' का पांचवां संस्करण हैं।

Google source verification

बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से सवाई माधोपुर में मेगा किसान मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह किसानों से संपर्क के लिए ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ का पांचवां संस्करण हैं। दो हफ़्ते तक चलने वाले इस कृषि उत्सव के दौरान बैंक राजस्थान में 47,000 से ज्यादा किसानों से जुड़ेगा। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कार्यकारी निदेशक अजय के. खुराना ने कहा कि बड़ौदा किसान पखवाड़ा भारतीय किसानों के साथ सहभागिता को बढ़ावा देने और बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से पेश किए जाने वाले विभिन्न कृषि उत्पादों, योजनाओं एवं वितरण चैनलों तथा किसानों के फायदे के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई पहलों के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है।