
Girl Education
हिंदी फिल्म 'द जर्नी ऑफ कर्मा' अपनी कमाई का 10 फीसदी हिस्सा महिला सशक्तिकरण और लड़कियों की शिक्षा के लिए दान करेगी। फिल्म ने रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में 4.11 करोड़ रुपये की कमाई की है। आयुष्मान खुराना की 'बधाई हो' और गौरव के चावला की 'बाजार' से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद फिल्म रेस में बनी हुई है।
पूनम पांडे और शक्ति कपूर की इस फिल्म की कमाई में तीसरे दिन लगभग 33 फीसदी का उछाल आया है। फिल्म वीक डेज में भी कमाई कर रही है और रिलीज के पहले सप्ताह में फिल्म का अच्छा कारोबार करने की उम्मीद है। इस सप्ताह 'बाजार' के बाद 'द जर्नी ऑफ कर्मा' दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है। फिल्म 'द जर्नी ऑफ कर्मा' के पटकथा लेखक रूपेश कौल है जबकि इसका निर्माण और निर्देशन जगबीर दहिया ने किया है। फिल्म देशभर में 400 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज हुई है।
Updated on:
29 Oct 2018, 5:25 PM IST
Published on:
29 Oct 2018, 5:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.