
NIMS Jaipur
राजस्थान की राजधानी जयपुर के नजदीक निम्स विश्वविद्यालय की चार छात्राओं को शनिवार को पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने के आरोप में विश्वविद्यालय प्रबंधन ने निलम्बित करके होस्टल खाली करने के निर्देश दिए। विश्वविद्यालय सूत्रों ने बताया कि इकरा साजिद, उजमा नाजिर, जोरा नाजिर और तलवान मंजूर ने कश्मीर के पुलवामा में 44 जवानों के शहीद होने के बाद केक काटकर जश्न मनाया और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
इसकी जानकारी मिलने पर निम्स विश्वविद्यालय प्रबंधन ने चारों छात्राओं को तत्काल निलम्बित कर दिया और उन्हें तुरंत होस्टल खाली करने के निर्देश दिए। इनमें तीन बीएससी द्वितीय वर्ष और एक बी फार्मा की छात्रा है।
Published on:
17 Feb 2019 03:25 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
