AI Engineer: आजकल एआई तकनीक काफी डिमांड में है। एआई की मदद से देश दुनिया में कई बड़े बदलाव हो रहे हैं। नतीजन इस कोर्स में युवा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। हालांकि, एआई के क्षेत्र में कैसे करियर बनाएं, जॉब कैसे मिलेगी और इस क्षेत्र में क्या सैलरी होती है, इसे लेकर युवाओं के पास पर्याप्त जानकारी नहीं है। वहीं एआई इंजीनियर को लेकर भी युवा गूगल सर्च करते हैं कि आखिर ये एआई इंजीनियर क्या है, कैसे लोग बन सकते हैं एआई इंजीनियर और इनकी सैलरी कितनी होती है? आइए, जानते हैं सभी सवालों के जवाब।