24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AIAPGET एंट्रेंस टेस्ट 29 अगस्त को, ये है पूरी डिटेल्स

ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएशन एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) का आयोजन 29 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 17 Aug 2020, 1:00 PM IST

NIOS Board exam

NIOS Board exam

ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएशन एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) का आयोजन 29 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन आयुर्वेद, होम्योपैथी, सिद्धा एवं यूनानी चिकित्सा पद्धतियों के पोस्टग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 15 दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे। देश के लगभग सभी प्रमुख राज्यों में केन्द्रों की संख्या बढ़ाई गई है, ताकि कोविड 19 से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बेहतर तरीके से किया जा सके। राजस्थान में बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा सहित कुल चार शहरों में परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं।

NCHM JEE एग्जाम भी 29 अगस्त को होगा
नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट, पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 21 सेंट्रल तथा 25 स्टेट होटल मैनेजमेंट संस्थानों के अतिरिक्त 24 प्राइवेट होटल मैनेजमेंट संस्थानों की B.Sc. हॉस्पिटेलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रमों की सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित NCHM JEE Entrance Exam का आयोजन 29 अगस्त को दोपहर 3 से सायं 6 बजे के बीच होगा। इसके एडमिट कार्ड भी परीक्षा तिथि से 15 दिन पूर्व जारी कर दिए जाएंगे। पहले यह परीक्षा 22 जून को होनी थी।