
द यूएस न्यूज एजुकेशन ने बेस्ट ग्लोबल यूनिवर्सिटीज रैंकिंग में अलिगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को दूसरा स्थान दिया है। वहीं एएमयू के डिपार्टमेंट ऑफ मैथेमेटिक्स को विश्व के बेस्ट डिपार्टमेंट्स की लिस्ट में १२९वां स्थान मिला है। इसके अलावा यूएस न्यूज एजुकेशन ने एएमयू को बायोलॉजी व बायो-कैमिस्ट्री पढऩे के लिए विश्व का ३०५वीं बेहतरीन और फिजिक्स पढऩे के िलए विश्वा का ४६०वीं बेहतरीन यूनिवर्सिटी भी करार दिया है।

एएमयू के वाइस चांसलर प्रोफेसर तारिक मनसूर ने कहा कि यूनिवर्सिटी को यकूएस न्यूज एजुकेशन रैंकिंग में टॉप स्थान पाने पर गर्व है। इन रैंकिंग्स से यह भी साबित होता है कि एएमयू देश की मोस्ट प्रेस्टीजियस यूनिवर्सिटीज में से एक है और इसके एंट्री स्टैंडर्ड्स भी हाई हैं। एएमयू दुनिया भर के स्टूडेंट्स को आकर्षित करता है।

इसी बीच प्रोफेसर एम मुरसलीन ने बताया कि डिपार्टमेंट ऑफ मैथेमेटिक्स के लिए भी यह बड़ी उपलब्धि है। आपको बता दें कि एएमयू का मैथेमेटिक्स डिपार्टमेंट इस लिस्ट में शामिल होने वाल एक मात्र भारतीय यूनिवर्सिटी का डिपार्टमेंट है। यूएस न्यूज एजुकेशन देशभर के रिसर्च इंस्टीट्यूट्स का हायर एजुकेशन डेटा मॉनिटर करता है। इसके बाद ही यह रैंकिंग्स तय की जाती हैं। फिर इन्हीं रैंकिंग्स के आधार पर विश्व भर के कई स्टूडेंट्स अपनी स्टडी और करियर चॉइसिस चुनते हैं।