
Board
Bihar Board Dummy Admit Card Released: बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 में बैठने जा रहे 12वीं के छात्रों के लिए जरुरी अपडेट सामने आ गया है। बिहार बोर्ड की तरफ से छात्रों के लिए इंटरमीडिएट के लिए द्वितीय Bihar Board Dummy Admit Card जारी कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट http://seniorsecondary.biharboardonline.com/ पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
सीधे इस लिंक से भी डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। Bihar Board Dummy Admit Card
डमी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही परीक्षा के लिए डेटशीट (Bihar Board Exam Datesheet) जारी किया जा सकता है। पिछले साल की बात करें तो बिहार बोर्ड समिति ने 4 दिसंबर 2023 को परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी थी। जिसके बाद 15 से 23 फरवरी 2024 तक परीक्षा का आयोजन किया गया था। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डेटशीट डाउनलोड किया जा सकता है।
बोर्ड के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, छात्र द्वितीय डमी एडमिट कार्ड में जरुरी बदलाव करवा सकते हैं। यह बदलाव 6 दिसंबर से 12 दिसंबर तक किया जा सकता है। छात्र अपने द्वितीय डमी एडमिट कार्ड में बदलाव छात्र के नाम में करवा सकते हैं। इसके साथ ही माता का नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि में भी सुधार हो सकता है। मूल एडमिट कार्ड तभी जारी किया जाएगा जब, डमी एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
यह खबर भी पढ़ें:-इन 5 मास्टर डिग्री को करने से भविष्य होगा उज्जवल
Updated on:
06 Dec 2024 08:18 pm
Published on:
06 Dec 2024 08:01 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
