
BPSSC Sub Inspector Bharti: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक और सुनहरा अवसर सामने आया है। बिहार सरकार ने सब-इंस्पेक्टर (SI) के 28 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। आवेदन की अंतिम तारीख बीत चुकी है और अब विभाग ने परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी है। हाल ही में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने जानकारी दी थी कि कई अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र खामियों के कारण खारिज कर दिए गए हैं। जिन फॉर्म्स में त्रुटियां पाई गई, उन्हें प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है।
BPSSC के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर पद के लिए लिखित प्रारंभिक परीक्षा 18 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। सभी उम्मीदवारों को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:30 बजे तक पहुंचे।
जिस भी उम्मीदवारों का चयन इस पद के लिए किया जाएगा, उनको लेवल-6 के आधार पर सैलरी दी जाएगी। जारी नोटिफिकेशन में सैलरी को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं दिया गया है लेकिन यह जानकारी दी गई है कि वेतनमान लेवल-6 के आधार पर दिया जाएगा।
यह भर्ती दो चरणों में आयोजित की जाएगी — प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) और मुख्य परीक्षा (Mains)।
प्रारंभिक परीक्षा: यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाओं पर आधारित होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी।
मुख्य परीक्षा: इस चरण में दो पेपर होंगे।
पहला पेपर सामान्य हिंदी पर आधारित होगा, जिसकी कुल अंक संख्या 200 होगी। दूसरा पेपर विभिन्न विषयों जैसे सामान्य अध्ययन, विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भूगोल, गणित और मानसिक योग्यता से संबंधित होगा, जो कि 200 अंकों का होगा। दोनों पेपर के लिए भी 2-2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।
Updated on:
5 May 2025, 2:17 PM IST
Published on:
5 May 2025, 2:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.