29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CA Exam: भारत पाक तनाव के बीच टली CA परीक्षा, यूजीसी नेट से लेकर सीयूईटी यूजी तक…जानिए इन एग्जाम को लेकर अपडेट

ICAI Exam Postponed: ICAI सीए फाइनल परीक्षा को पोस्टपोन कर दिया गया। जानिए कारण-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 9 May 2025, 4:57 PM IST

CA Exam Postponed

ICAI Exam Postponed: ICAI ने 8 मई 2025 यानी कि गुरुवार रात को ये घोषणा की 9 और 14 मई की CA परीक्षा को पोस्टपोन कर दिया गया है। 9 और 14 मई को फाइनल और इंटरमीडिएट स्तर दोनों की योग्यता के लिए बचे हुए पेपर की परीक्षा होने वाली थी। आईसीएआई ने बताया कि यह फैसला देश में तनावपूर्ण और सुरक्षा स्थिति को देखते हुए लिया गया है।

करीब 2 लाख छात्र होंगे शामिल 

ICAI द्वारा जारी डेटा के अनुसार, मई में होने वाली अंतिम और इंटरमीडिएट परीक्षा में 1.58 लाख छात्र शामिल होने वाले थे। लेकिन अब इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। 

यह भी पढे़ं- क्या है भारत का सुदर्शन चक्र, जानिए S-400 की खासियत | India Pakistan

आईएनटीटी एटी परीक्षा भी स्थगित 

भारत में चार्टर्ड अकाउंटेंसी के संचालन को विनियमित करने वाली शीर्ष संस्था ने आगे बताया कि पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स परीक्षाएं (अंतर्राष्ट्रीय कराधान-मूल्यांकन परीक्षा), या आईएनटीटी एटी भी स्थगित कर दी गई हैं।

सीयूईटी यूजी परीक्षा स्थगित

इससे पहले CUET UG की परीक्षा को पोस्टपोनकर दिया गया था। लेकिन इसका भारत पाकिस्तान तनाव (India Pakistan Conflict) से कुछ लेना देना नहीं था। NTA ने साफतौर पर बताया था कि एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप समय पर जारी न कर पाने के कारण ये निर्णय लिया गया था। हालांकि, NTA ने नई तारीखों की घोषणा कर दी है और अब परीक्षा 13 मई से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें- CISF Recruitment: महिलाओं के लिए CISF में निकली जबरदस्त भर्ती, जानिए क्या क्या भूमिका निभाती हैं हेड कांस्टेबल

यूजीसी ने किया छात्रों को सूचित

इधर, सोशल मीडिया पर सभी UGC परीक्षा स्थगित करने की खबरें आ रही हैं। इसे लेकर UGC ने छात्रों को सूचित किया है कि वे फेक खबरों पर भरोसा न करें और किसी भी प्रकार की पुष्टि के लिए आधिकारिक वेबसाइट या प्लेटफॉर्म का भरोसा करें।

यूजीसी नेट के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी आगे

इस बीच NTA ने UGC NET 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाई है। लेकिन परीक्षा स्थगित नहीं की है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पंजीकरण की अंतिम तिथि 12 मई तक बढ़ा दी गई है। पहले लास्ट डेट 7 मई थी।आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 8 मई से बढ़ाकर 13 मई कर दी गई है। आवेदन शुल्क क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग/ UPI के माध्यम से ऑनलाइन ही जमा किए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग